‘एक मच्छर साला...’ से ‘जान मत मांगना’ तक, नाना पाटेकर के वो 10 डायलॉग, जो हमेशा जिंदा रहेंगे
नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया. दिग्गज एक्टर परेश रावल ने उनके निधन से ठीक एक हफ्ते पहले उन्हें लेकर एक ट्वीट किया था जिसकी अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. दिग्गज एक्टर की गुरुवार सुबह उनके गोवा वाले घर में तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें बचाया नहीं जा सका. नाना पाटेकर के निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. बॉलीवुड सेलेब्स नाना पाटेकर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. इसी बीच परेश रावल का नाना पर एक हफ्ते पहले किया गया ट्वीट भी जमकर वायरल हो रहा है.
परेश का नाना पर एक हफ्ते पुराना पोस्ट वायरल
बता दें कि नाना पाटेकर के निधन से ठीक एक हफ्ते पहले मशहूर अभिनेता परेश रावल ने नाना पाटेकर का जिक्र करते हुए एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने दिग्गज एक्टर के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए लिखा था, 'नाना पाटेकर का मशहूर डायलॉग याद आ रहा है 'एक मच्छर आदमी को…! आइए अब नाना पाटेकर के शानदार फिल्मी करियर के 10 सबसे बेहतरीन डायलॉग पर भी एक नजर डाल लेते हैं.
Remembering NANA PATEKARS FAMOUS DIALOGUE: Ek Machhhar Aadmiko …!
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) October 1, 2026
नाना पाटेकर के 10 मशहूर डायलॉग
- ये दुख नाम की बीमारी का इलाज किसी डॉक्टर के पास भी नहीं है. इसका इलाज खुद ढूंढना पड़ता है. दुख को भूलना पड़ता है. (परिन्दा-1989).
- जान मत मांगना...इसकी बाजार में कोई कीमत नहीं. (गुलाम -ए मुस्तफा-1997).
- तुझे ऐसी मौत मारूंगा कि तेरी पापी आत्मा अगले सात जन्म तक किसी दूसरे शरीर में घुसने से पहले कांप उठेगी. (तिरंगा-1992).
- ये तो लाल मिर्च है तीखी तीखी, हाथ लगाओ तो हाथ जले, मुंह लगाओ तो मुंह जले, दिल लगाओ तो दिल जले. तिरंगा-1992).
- ये मुसलमान का खून ये हिन्दू का खून, बता इसमें मुसलमान का कौनसा और हिन्दू का कौनसा, बता? (क्रांतिवीर-1994).
- 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने. अब मुझे लटका देंगे, मेरी जुबान और आंखें बाहर आ जाएंगी. थोड़ी देर लटकने के बाद मेरा भाई मुझे नीचे उतार देगा और फिर आप चर्चा करके घर चले जाएंगे, खाना खाएंगे और सो जाएंगे. तुम्हारी यह नामर्दानगी और बुजदिली एक दिन इस देश की मौत का तमाशा इसी खामोशी से देखेगी.' (क्रांतिवीर- 1994).
- तुम्हारे नापाक कदम आगे मत बढाओ, तोड़कर तुम्हारे गले में पहना देंगे. (क्रांतिवीर-1994).
- अपना तो उसूल है, पहले लात, फिर बात, उसके बाद मुलाक़ात. (तिरंगा-1992).
- गिरो सालो गिरो, लेकिन गिरो तो उस झरने की तरह जो पर्वत की ऊंचाई से गिरकर भी अपनी सुंदरता खोने नहीं देता. जमीन की तह से मिलके भी अपने अस्तित्व को नष्ट नहीं होने देता. (यशवंत-1996).
- मैं तो लावारिस था, लेकिन मेरे मरने के बाद मेरी लाश लावारिस नहीं होगी. (गुलाम -ए मुस्तफा -1997)





















