एक्सप्लोरर

फिल्म इंडस्ट्री की पांच महान हस्तियों के नाम पर पीएम मोदी ने लॉन्च किया डाक टिकट, जानें इन सितारों की दास्तां

WAVES 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के वेव समिट में भारतीय सिनेमा की पांच महान हस्तियों पर डाक टिकट जारी किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का उद्घाटन किया. इसी के साथ भारतीय सिनेमा की पांच महान हस्तियों गुरुदत्त, पी. भानुमति, राज खोसला, ऋत्विक घटक और सलिल चौधरी पर स्मारक डाक टिकट जारी किया.

गुरु दत्त 

गुरु दत्त का असली नाम वसन्त कुमार शिवशंकर पादुकोणे था. उनका निधन 10 अक्टूबर, 1964 को हुआ. वह हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता थे. उन्होंने 1950 और 1960 के दशक में कई शानदार फिल्में बनाईं, जिनमें 'प्यासा', 'कागज के फूल', 'साहिब बीबी और गुलाम' और 'चौदहवीं का चांद' जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्हें 'भारत का ऑर्सन वेल्स' भी कहा जाता है. दरअसल, ऑर्सन वेल्स एक प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म डायरेक्टर, एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर थे. उन्हें 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली और क्रांतिकारी फिल्मकारों में गिना जाता है.

पी. भानुमति 

पी. भानुमति एक भारतीय अभिनेत्री, फिल्म निर्माता, निर्देशक, गायिका और संगीतकार थीं. 24 दिसंबर 2005 को उनका निधन हुआ था. 80 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी. उन्हें तेलुगू सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार माना जाता है. वह तेलुगू सिनेमा की पहली महिला निर्देशक भी रहीं. उन्होंने 1953 में 'चंदीरानी' बनाई. उन्होंने अपने करियर में तेलुगू और तमिल भाषाओं में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

राज खोसला 

राज खोसला ने भारतीय सिनेमा को अलग दिशा दी. उनके आने से हिंदी सिनेमा में कई बड़े बदलाव आए. वह अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को दमदार भूमिका देते थे. उन्होंने 'सीआईडी', 'एक मुसाफिर', 'एक हसीना', 'वो कौन थी?', 'मेरा साया', 'दो रास्ते', 'मेरा गांव मेरा देश', 'मैं तुलसी तेरे आंगन की', 'दोस्ताना' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं. उन्होंने 9 जून 1991 को दुनिया को अलविदा कह दिया था.

ऋत्विक घटक 

ऋत्विक घटक जितने बेहतरीन निर्माताऔर मंझे हुए कलाकार थे, उतने ही पटकथा लेखन में भी माहिर थे. उन्होंने शेक्सपियर के 'मैकबेथ' का अनुवाद किया और उसे प्रस्तुत भी किया. उन्होंने भारतीय सिनेमा को बेहतरीन फिल्में दी थीं, जिनमें 'मेघे ढाका तारा', 'कोमल गंधार ई फ्लैट', 'अजांत्रिक', 'सुवर्णरिखा' समेत कई फिल्में शामिल हैं. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी एक शॉर्ट फिल्म बनानी शुरू की थी, लेकिन वित्तीय परेशानियों के कारण यह अधूरी रह गई. उन्होंने 6 फरवरी 1976 को दुनिया को अलविदा कह दिया.

सलिल चौधरी

सलिल चौधरी भारतीय संगीत निर्देशक, गीतकार, लेखक और कवि थे. उन्होंने बंगाली, गुजराती, हिंदी, मलयालम समेत 13 भाषाओं की फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया. वह बांसुरी, पियानो और इसराज बेहद उम्दा बजाते थे. उन्हें 'दो बीघा जमीन' के लिए पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार मिला. इसके अलावा, वह सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सातवें कान फिल्म समारोह में प्रिक्स इंटरनेशनल पुरस्कार और कार्लोवी वैरी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सामाजिक प्रगति के पुरस्कार से सम्मानित किएगए. साल 1958 में आई फिल्म 'मधुमती' के लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार के साथ-साथ आठ अन्य फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिले. साल 1988 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 1990 में महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार मिला. वह 5 सितंबर 1995 को दुनिया को अलविदा कह गए.

IANS इनपुट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget