एक्सप्लोरर

काम की भागदौड़ के बीच कैसे इतनी फिट और सुंदर दिखती हैं सारा, जानिए उनके स्किन केयर और ब्यूटी टिप्स

बिजी शेड्यूल में बॉलीवुड सितारों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज फिटनेस होता है. अभिनेत्री सारा अली खान ने बताया है कि वो कैसे खुद को फिट रखती हैं. साथ ही सारा ने इस फेस्टिव सीजन के लिए कुछ स्किन केयर और ब्यूटी टिप्स साझा किए हैं.

मुंबई: बॉलीवुड सितारों की ज़िंदगी उतनी ग्लैमरस नहीं होती जितनी वो पर्दे पर दिखते हैं. अपने प्रोजेक्ट के लिए सभी सितारे खूब मेहनत करते हैं. इन सितारों के साथ चैलेंज ये होता है कि इतने बिजी शेड्यूल में भी उन्हें अपनी फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करना है. अभिनेत्री सारा अली खान ने इस बारे में खुलकर बात की है. उनका कहना है कि चाहे वह काम या पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के बीच कितनी ही उलझी क्यों न हो, लेकिन वर्कआउट के लिए वह वक्त निकाल ही लेती हैं. सारा ने कहा, "शूटिंग और वर्कआउट और अब दिवाली सेलीब्रेशन के बीच त्वचा के बारे में भूल जाना सहज है इसलिए मैं बेसिक चीजों के इस्तेमाल पर जोर दूंगी."

गार्नियर शीट मास्क की ब्रांड अंबेसडर सारा ने इस फेस्टिव सीजन के लिए कुछ स्किन केयर और ब्यूटी टिप्स साझा किए हैं.

एक्सरसाइज, महज पतला होने के लिए नहीं : अपनी त्वचा को डीटॉक्स करने का सबसे स्वास्थ्यप्रद तरीका पसीना बहाना है. यह आपकी त्वचा के रोमछिद्रों में छिपे सभी टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देगा. चाहें मैं काम या पारिवारिक प्रतिबद्धताओं में कितनी ही व्यस्त क्यों हूं, मैं हमेशा अपनी रूटीन में कम से कम 30 मिनट का वर्कआउट जरूर शामिल करती हूं, मेरा दिन इसके बिना अधूरा रहता है.

View this post on Instagram
 

????‍☠️????‍☠️????‍☠️

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

अच्छ खाएं और सही खाएं : मैं मानती हूं कि 'बेसन के लड्डू', 'छोले भटूरे' और 'कुल्फी' आत्मा को तृप्त करती है, लेकिन मात्रा का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. यह सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्यवर्धक चीजें खाएं कि इन त्योहारों के दौरान चेहरे पर मुहांसे और डलनेस या नीरसता न दिखे.

थोड़ा ही काफी है : मैं इस मंत्र पर बहुत यकीन करती हूं, खूबसूरती कम में ही निहित है और खुद के प्रति वफादार रहें, सच्चे रहें. इसे (मेकअप) कम रखें, वास्तविक और आत्मविश्वासी रहें.

View this post on Instagram
 

Breaking into the TBZ- The Original Family???????????? @tbz1864

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

हाइड्रेशन जरूरी है : अपनी स्किन और बॉडी को हमेशा हाइड्रेटेड रखें. पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें और अपनी त्वचा को अच्छे से मॉश्च्यूराइज करें. जब शूटिंग की व्यस्तता रहती है और सुबह रिहर्सल रहता है या देर रात तक अपने दोस्तों के साथ पार्टी रहती है, तो मेरे लिए स्किन को हाइड्रेट करने का सबसे आसान तरीका शीट मास्क को चेहरे पर रखना है.

अपने साथ वक्त बिताएं : फेस्टिव सीजन में काफी व्यस्तता रहती है, ऐसे में अपने लिए कुछ वक्त निकालें, ऐसा महज खुद के लिए नहीं बल्कि अपनी त्वचा के लिए भी करें. कुछ देर बैठें, चेहरे पर शीट मास्क रखें और आराम करें. यकीन मानिए, इसमें मात्र 15 मिनट का वक्त लगता है और इसके लिए आपकी त्वचा आपको धन्यवाद देगी.

पर्याप्त नींद लें : अपनी नींद के साथ समझौता न करें. आठ घंटे की नींद जरूरी है, लेकिन त्योहारों के इस मौसम में कम से कम छह घंटे की नींद तो जरूर लें और चाहे कितनी ही देर क्यों न हो जाए, सोने से पहले मेकअप अवश्य ही हटा लें. अवशिष्ट मेकअप से चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है.

VIDEO: सास, बहू और साजिश (16.10.2019): देखिए टीवी की दुनिया की मनोरंजक खबरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिल्म में लगा पूरा पैसा डूब जाएगा', 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर बोलीं- रिलीज से पहले सुनन पड़ी ऐसी बातें
'फिल्म में लगा पूरा पैसा डूब जाएगा', 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर बोलीं- रिलीज से पहले सुनन पड़ी ऐसी बातें
Video: बर्थडे पर फैंस से मिले अक्षय कुमार, केक लेकर 'खिलाड़ी' के घर पहुंची छोटी बच्ची
Video: बर्थडे पर फैंस से मिले अक्षय, केक लेकर घर पहुंची छोटी बच्ची
'मिर्जापुर: द मूवी' ने छठे दिन बरपाया कहर, 130 करोड़ पार हुआ कलेक्शन, मारी बाजी
'मिर्जापुर: द मूवी' ने छठे दिन बरपाया कहर, 130 करोड़ पार हुआ कलेक्शन, मारी बाजी
'द व्वान' में छठ पर्व मनाती दिखेंगी तमन्ना भाटिया, बोलीं- 'छठी मैया से है गहरा जुड़ाव'
'द व्वान' में छठ पर्व मनाती दिखेंगी तमन्ना भाटिया, बोलीं- 'छठी मैया से है गहरा जुड़ाव'

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget