एक्सप्लोरर

मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का मुम्बई में निधन

किडनी की समस्या से ग्रस्त वाजिद खान मुम्बई के चेम्बूर स्थित सुराणा सेठिया अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका निधन हो गया. इससे पहले उनके कोविड-19 का शिकार होने की भी अटकलें लगाई गई थीं.

मुंबई: मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान की रविवार की रात को लम्बी बीमारी से मौत हो गयी. 43 वर्षीय वाजिद की मौत मुम्बई के चेम्बूर में स्थित सुरराणा सेठिया अस्पताल में हुई, जहां वे किडनी और गले में इंफेक्शन होने के चलते पिछले ढाई-तीन महीने से भर्ती थे. सूत्रों से पता चला है कि पिछले तीन दिनों से वाजिद वेंटिलेटर में थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.

खबर है कि किडनी और गले के संक्रमण के लिए अस्पताल में भर्ती हुए वाजिद कुछ दिनों पहले कोविड-19 से भी संक्रमित हो गये थे. मगर अटकलें हैं कि हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है. पिछले साल भी वाजिद को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजिओप्लास्टी की गयी थी.

फिलहाल न तो वाजिद के परिवार में से किसी शख्स ने और न ही अस्पताल ने उनके मौत को लेकर कोई बयान जारी किया है. यही वजह है कि वाजिद की मौत की वजहों में कोविड-19, किडनी का संक्रमण से लेकर हार्ट अटैक जैसी अलग-अलग अटकलें लगाई जा रहीं हैं.

वाजिद खान की मौत की पुष्टि करते हुए संगीतकार सलीम मर्चेंट ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "हां, ये सच है कि वाजिद अब हमारे बीच नहीं हैं." सलीम ने एबीपी न्यूज़ से उनकी मौत पर और रौशनी डालते हुए कहा, "तकरीबन 6 महीने पहले वाजिद को किडनी की समस्या हुई थी और फिर उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उसके बाद से उनकी प्रतिकारक क्षमता काफी कम हो गयी थी. जहां तक मुझे पता है पहले वाजिद को गले का इंफेक्शन हुआ और फिर उन्हें कोरोना वायरस होने की खबर आई. इम्युनिटी लेवल डाउन होने की वजह से ही उन्हें कोरोना वायरस हुआ था."

सलीम ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वाजिद को कई बार किडनी में इंफेक्शन से गुजरना पड़ा था. उन्होंने बताया कि किडनी और गले के इंफेक्शन के चलते वाजिद को एक हफ्ते पहले फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें कोविड-19 होने की बात पता चली.

सलीम ने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उनके यूं चले जाने पर मैं और क्या कहूं. साथ में गुजारे कई हसीन पल मुझे हमेशा याद आएंगे."

वाजिद के निधन पर प्रियंका चोपड़ा और सोनू निगम ने दुख जताया है.

उल्लेखनीय है कि दोनों भाई साजिद और वाजिद ने 1998 में सलमान खान-काजोल स्टारर फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वाजिद ने साजिद के साथ मिलकर सलमान खान की फिल्म तेरे नाम, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, हेलो, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, वांटेड, वीर, दबंग, एक था टाइगर, नो प्रॉब्लम जैसी कई फिल्मों का हिट संगीत दिया.

साजिद-वाजिद ने क्या यही प्यार है, किलर, शादी करके फंस गया यार, चोरी-चोरी, कल किसने देखा, तुमको न भूल पाएंगे, जाने क्या होगा, कल किसने देखा आदि और भी फिल्मों के लिए संगीत दिया. इसके अलावा वे म्यूजिकल शो सारेगामापा से भी लम्बे अर्स तक जुड़े रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन की 'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'धमाल 4' की 7वें हफ्ते में हुई एंट्री, जानें- 43 दिनों में कितना कमाया प्रॉफिट
'स्पिरिट' विवाद में दीपिोका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
'स्पिरिट' विवाद में दीपिका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? पत्नी सुनीता आहूजा के दावे की मैनेजर ने खोली पोल
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? मैनेजर ने बता दिया सच
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget