एक्सप्लोरर

एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

बॉलीवुड एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एजाज खान को विवादित वीडियो बनाने और धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने को लेकर बनाई गई वीडियोज के चलते गिरफ्तार किया गया है.

बॉलीवुड एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एजाज खान को विवादित वीडियो बनाने और धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने को लेकर बनाई गई वीडियोज के चलते गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुंबई पुलिस ने अपने बयान में कहा,'' एक्टर एजाज खान को गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाने और अपलोड करके धर्म के नाम पर अलग-अलग ग्रुप्स में बड़े पैमाने पर लोगों को प्रभावित करने और नफरत फैलाने  को लेकर मामला दर्ज किया गया है.'' एजाज़ खान पर IPC की धारा 153(A) , 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है.  पुलिस इस मामले के और जांच कर रही है . आपको बता दें कि एजाज खान ने तबरेज अंसारी मौत मामले को लेकर हिंसा फैलाने और भड़काऊ वीडियो बनाने के आरोपों का सामना कर रहे टिकटॉक के 07 ग्रुप का समर्थन करने का भी आरोप है. पांच लड़कों के इस ग्रुप पर मुम्बई पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया था . इन आरोपी लड़कों के समर्थन में एजाज उतर आए थे और उन्हें अपने दफ्तर में बुलाकर कई टिक टॉक वीडियो बनाए थे . इन्हीं वीडियो में एजाज़ ने आरोपी फैजु के साथ कई ऐसे वीडियो बनाए जो दो समुदायों में नफरत फैलाने और धार्मिक भावना भड़काने की श्रेणी में आते हैं. एजाज खान लगातार सोशल मीडिया एप टिकटॉक पर 07 के ग्रुप के एक शख्स के साथ वीडियो बनाते और साझा करते नजर आते हैं. साथ ही उन्हीं में से एक वीडियो में वो मुंबई पुलिस का मजाक भी उड़ाते नजर आए थे. तबरेज अंसारी मौत मामला जून के महीने में झारखंड के सरायकेला खरसावां में भीड़ की हिंसा (मॉब लिंचिंग) का मामला सामने आया था. जिसमें भीड़ की  हिंसा का शिकार हुए तबरेज अंसारी नाम के शख्स की मौत हो गई थी. आरोप लगाया गया कि बाइक चोर होने के शक में एक 24 वर्षीय तबरेज अंसारी को भीड़ ने पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था और जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया था. बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई. तबरेज के एक संबंधी ने कहा कि कथित चोरी की वजह से नहीं बल्कि उसकी हत्या सांप्रदायिक कारणों से हुई है. उसे जय श्रीराम और जय हनुमान जैसे नारे लगाने को मजबूर किया गया. इस मामले को लेकर  धार्मिक हिंसा को भड़काने वाले वीडियो टीकटॉक पर शेयर करने को लेकर ही 07 ग्रुप पर मुंबई के साइबर सेल ने कार्रवाई की थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

April Hindi 2026 Release: अप्रैल में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में
अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल
The Kerala Story 2 BO Day 14: 'द केरल स्टोरी 2 ने 14वें दिन भी काटा बवाल, सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड
'द केरल स्टोरी 2 ने 14वें दिन भी काटा बवाल, 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बना डाला इतना बड़ा रिकॉर्ड
बैंक में नहीं बचे थे पैसे, तंगी की वजह से खूब रोती थी 'द लंचबॉक्स' फेम एक्ट्रेस, आज करोड़ों की मालकिन हैं निम्रत कौर
'द लंचबॉक्स' फेम एक्ट्रेस निम्रत कौर ने झेली थीं फाइनेंशियल स्ट्रगल, आज है करोड़ों की मालकिन
Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर करेगी धमाका! जानें- हिट होने के लिए कितना करना होगा कलेक्शन
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को मिल पाएगा हिट का टैग? जानें- कितनी करनी होगी कमाई?

वीडियोज

Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking | PM Modi
Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, संतों के साथ निकलेगी रामकोट परिक्रमा
हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में घर-घर जलेगा दीप, फहरेगा धर्म ध्वज, निकलेगी रामकोट परिक्रमा
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
नन्हे हाथों से पिता की मदद कराती दिखी बेटी, वीडियो वायरल हुआ तो इमोशनल हो गए यूजर्स
Benefits Of Drinking Water: चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
चाय-कॉफी से नहीं मिटेगी शरीर की प्यास, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें
Embed widget