एक्सप्लोरर

मुकुल देव को सैफ अली खान ने हिट फिल्म में किया था रिप्लेस, साइनिंग अमाउंट भी करना पड़ा वापस

Mukul Dev Struggle Story: क्या आप जानते हैं कि मुकुल देव फिल्म मेकर रमेश तौरानी की एक फिल्म में कास्ट किया गया था जिससे उन्हें अचानक निकाल दिया गया था? इसकी वजह एक्टर की एक छोटी-सी गलती थी.

Mukul Dev Struggle Story: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 23 मई 2025 को महज 54 साल में निधन हो गया है. मुकुल ने1996 में फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा के किरदार में नजर आए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें फिल्म मेकर रमेश तौरानी की एक फिल्म में कास्ट किया गया था जिससे उन्हें अचानक निकाल दिया गया था?

2000 में रिलीज हुई फिल्म 'क्या कहना' को रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया था जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस फिल्म में सैफ अली खान और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे. हालांकि सैफ से पहले मेकर्स ने मुकुल देव को लीड एक्टर के तौर पर कास्ट किया था लेकिन मुकुल की एक गलती की वजह से उनके हाथ से ये फिल्म निकल गई थी.

Kya Kehna - JioHotstar

टाइम पर ना आने के चलते फिल्म से निकाले गए थे एक्टर
रमेश तौरानी ने खुद शोशा के साथ बातचीत में खुलासा किया कि क्या कहना के लिए मुकुल देव ही पहली पसंद थे. उन्होंने कहा- 'असल में, सैफ को क्या कहना नहीं करनी थी. मुकुल देव इसे करने वाले थे. लेकिन वो शूटिंग के पहले दिन सेट पर नहीं आया. सुबह करीब 11 बजे प्रोडक्शन से किसी ने उसे फोन करके पूछा कि वो कहां है और उसने कहा कि वो आ रहा है. उन्होंने दोपहर में फिर से फोन किया और उसने कहा कि वो आरके स्टूडियो के बाहर है, लेकिन वो कभी नहीं आया.' प्रोड्यूसर ने बताया कि ऐसे में उन्होंने मुकुल देव को निकालकर सैफ को फिल्म में कास्ट कर लिया. 

मुकुल देव को सैफ अली खान ने हिट फिल्म में किया था रिप्लेस, साइनिंग अमाउंट भी करना पड़ा वापस

प्रोड्यूसर ने मुकुल से वापस मांग लिया था साइनिंग अमाउंट 
फिल्म मेकर ने आगे कहा- 'हमारा सेट तैयार था, हमें शूटिंग शुरू करनी थी. मैंने सैफ़ को फोन करने का फैसला किया. मैंने पूछा कि क्या वो शाम को मिलने के लिए फ्री होगा और उसने कहा कि वो आएगा. तभी मुझे बताया गया कि मुकुल देव ऑफिस में आया था. मैंने कहा कि मुझे उससे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, और उसे घर वापस जाना चाहिए. लेकिन वो बाहर ही इंतजार करता रहा. जब हम सैफ से मिलने के लिए निकल रहे थे, तो मैंने उससे बात की.' रमेश तौरानी ने बताया कि उन्होंने मुकुल देव को कहा कि उन्होंने उनका भरोसा तोड़ा है और अब उन्हें अपनी साइनिंग अमाउंट 50,000 रुपये वापस करनी होगी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget