एक्सप्लोरर

'सलमान अकेले नहीं रह सकते', भाईजान के लिए Mukesh Rishi ने ऐसा क्यों कहा? जानें 'जुड़वा' के सेट का मजेदार किस्सा

Mukesh Rishi on Salman Khan: फिल्म जुड़वा के विलेन मुकेश ऋषि ने सलमान खान को लेकर खुलासा किया. उन्होंने फिल्म के सेट से कई मजेदार किस्से सुनाए. साथ ही उन्होंने बताया कि सलमान कभी अकेले नहीं रह सकते.

Mukesh Rishi on Salman Khan: लगभग 27 साल पहले फिल्म जुड़वा आई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. सलमान खान के करियर की ये फिल्म सुपरहिट रही और इससे जुड़े कई किस्से सोशल मीडिया पर देखने और सुनने को भी मिल जाएंगे. लेकिन फिल्म के विलेन मुकेश ऋषि ने कुछ अलग बात शेयर की है जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो.

हिंदी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों में बतौर विलेन नजर आने वाले मुकेश ऋषि ने सलमान खान के साथ काम किया है. मुकेश ऋषि ने फिल्म जुड़वा में सलमान खान के साथ काम किया और उसी फिल्म से जुड़ा किस्सा भी सुनाया है.

मुकेश ऋषि ने सलमान खान के लिए क्या कहा?

लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश ऋषि ने बताया कि फिल्म जुड़वा के सेट पर उन्होंने सलमान खान की कौन सी खासियत नोटिस की थी. मुकेश ऋषि ने कहा था, 'डेविड धवन के साथ 'जुड़वा' मेरी पहली फिल्म थी. सलमान उस समय काफी बड़े थे. उन्होंने काफी हिट फिल्में कर ली थीं और उनके साथ बैठकर मैंने एक बात नोटिस की. वो ये कि समलमान जी अकेले नहीं रह सकते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raajan Modi (@raajanmodiofficial)

मुकेश ऋषि ने आगे कहा, 'सलमान खान स्वभाव से पूरे पंजाबी हैं. सेट पर उनके साथ जब भी बैठता था तो नोटिस किया कि वो अकेले रहने वाले बंदे नहीं हैं. उनके साथ जो भी बैठता है वो हंसी-मजाक करते रहते थे. कोई कलाकार छोटा है या बड़ा है इससे उन्हें फर्क पड़ता था वो हर किसी को एक जैसे ही समझकर बातें करते थे. उनका यही अंदाज सभी को पसंद आता था.'

सलमान खान हीरो और मुकेश ऋषि बने थे विलेन

7 फरवरी 1997 को रिलीज हुई फिल्म जुड़वा का निर्देशन डेविड धवन ने किया था. फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल किया था और मुकेश ऋषि ने एक खूंखार विलेन के तौर पर नजर आए थे. फिल्म में मुकेश ऋषि ने फिल्म में एक अलग अंदाज अपनाया था जिसमें वो किसी को मारने से पहले बांसुरी बजाते थे. फिल्म के गाने, डायलॉग्स और एक-एक सीन लोगों को काफी पसंद आया था. 


सलमान अकेले नहीं रह सकते', भाईजान के लिए Mukesh Rishi ने ऐसा क्यों कहा? जानें 'जुड़वा' के सेट का मजेदार किस्सा

अगर बात मुकेश ऋषि की करें तो उन्होंने 'गुंडा', 'सरफरोश', 'सूर्यवंशम', 'इंडियन', 'सुल्तान', 'खुदा कसम', 'कुरुक्षेत्र', 'लोफर', 'दम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए. मुकेश ऋषि फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बनने आए थे लेकिन उन्होंने विलेन के तौर पर पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor और मीरा राजपूत ही नहीं इन मैरिड कपल्स की उम्र में भी है सालों का गैप, लिस्ट में करीना-सैफ से लेकर कई सेलेब्स हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget