एक्सप्लोरर

Mufasa Box Office Collection Day 2: हॉलीवुड फिल्म 'मुफासा' की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, 'पुष्पा 2' के सामने भी कर रही धाकड़ कमाई

Mufasa The Lion King Box Office Collection Day 2: मुफासा ने आते ही इंडियन बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. फिल्म की कमाई पर न तो पुष्पा 2 का कोई असर पड़ा और न ही वनवास का

Mufasa The Lion King Box Office Collection Day 2: बैरी जेनकिंस के डायरेक्शन में बनी लॉयन किंग फिल्म यूनिवर्स की अगली कड़ी 'मुफासा: द लॉयन किंग' सिनेमाघरों में 20 दिसंबर को बॉलीवुड फिल्म 'वनवास' के साथ रिलीज हो चुकी है.

जंगल में अकेले अनाथ शावक मुफासा की ये कहानी इंडियन ऑडियंस को पसंद आ रही है. यही वजह है कि फिल्म ने पुष्पा 2 और वनवास जैसी साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बावजूद पहले ही दिन बढ़िया ओपनिंग ली थी.

फिल्म की कमाई से जुड़े दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि फिल्म इंडिया में अच्छा कारोबार करेगी. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की है.

मुफासा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैक्निल्क के मुताबिक, मुफासा ने पहले दिन इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु में मिलाकर इंडिया में 8.8 करोड़ रुपये कमाई की. फिल्म ने दूसरे दिन 10:15 बजे तक 13.54 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.34 करोड़ रुपये हो चुका है.

ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है. फाइनल डेटा आने के बाद कमाई में बदलाव हो सकता है.

मुफासा ने वनवास को किया पीछे, पुष्पा 2 से मिला रही नजर

गदर और गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा के साथ वनवास बनाई है, जो मुफासा के साथ रिलीज हुई है. वनवास की ओपनिंग सिर्फ 60 लाख रही वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई मुश्किल से 1 करोड़ के आंकड़े पर पहुंची है. तो वहीं हॉलीवुड फिल्म मुफासा इससे कहीं ज्यादा कमाई कर रही है.

पुष्पा 2 ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब भी सिनेमाहॉल में जमी हुई है. इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर के सामने भी मुफासा की कमाई में कोई कमी नहीं दिख रही है. दोनों की हर दिन की कमाई में थोड़ा ही अंतर है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)

शाहरुख खान, अबराम खान और आर्यन खान की मुफासा में मौजूदगी

मुफासा में शाहरुख खान अपने दोनों बेटों के साथ मौजूद हैं. दरअसल तीनों ने फिल्म के अहम किरदारों को अपनी आवाज दी है. शाहरुख ने मुफासा को तो अबराम खान ने शावक मुफासा को अपनी आवाज दी है. बेटे आर्यन ने मुफासा के बेटे सिंबा की आवाज बनकर दर्शकों का दिल जीता है.

और पढ़ें: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने से कुछ कदम दूर 'पुष्पा 2', जानें टोटल कमाई

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत जो बनेंगी BJP के बड़े नेता के घर की बहू? आज लेंगी सात फेरे
कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत जो बनेंगी BJP के बड़े नेता के घर की बहू? आज लेंगी सात फेरे
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

Goa Nightclub Fire Case: नाइट क्लब के मालिकों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर | Breaking
क्या Gold अभी भी बढ़ेगा? कब और कैसे करें निवेश, जानिए Nilesh Shah MD, Kotak Mahindra AMC की सलाह|
Chanderi की Real Haunted कहानियां, “Stree” की Shooting Spots का सच, Local Legends, Tourism Boom और Handloom Heroes की Untold Journey
Indian Rice Industry को सबसे बड़ा झटका? Trump का नया Trade Move
Parliament Winter Session : Vande Matram पर Mallikarjuna Kharge की ललकार सुन दंग रह गया विपक्ष

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
गोवा में 25 लोगों की मौत के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत जो बनेंगी BJP के बड़े नेता के घर की बहू? आज लेंगी सात फेरे
कौन हैं कथावाचक निधि सारस्वत जो बनेंगी BJP के बड़े नेता के घर की बहू? आज लेंगी सात फेरे
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
IPL 2026 की नीलामी के लिए चुने गए सभी 350 खिलाड़ियों के नाम, ग्रीन-शॉ-सरफराज पहले सेट में
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
हेल्थ प्लान लेते वक्त लोग जो भूल कर बैठते हैं, वही बाद में परेशानियां देती हैं
हेल्थ प्लान लेते वक्त लोग जो भूल कर बैठते हैं, वही बाद में परेशानियां देती हैं
देश के मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों का खुलासा, जानें कितनी हैं MBBS में खाली सीटें?
देश के मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों का खुलासा, जानें कितनी हैं MBBS में खाली सीटें?
Embed widget