एक्सप्लोरर

Monday Motivation: सपने पूरे करने के लिए शाहरुख ने बताया था यह रास्ता, बदल जाएगा आपके सोचने का तरीका

Shah Rukh Khan: अगर आपको तरक्की हासिल करनी है तो शाहरुख खान की बातें आपको अपने सपने पूरे करने में मदद कर सकती हैं.

Shah Rukh Khan Motivational Quotes: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान के चाहने वालों की कमी नहीं है. उनके एक इशारे पर लाखों फैंस अपना दिल लुटाने के लिए तैयार रहते हैं तो उनकी एक आवाज पर कुछ भी कर गुजरते हैं. दरअसल, एबीपी आज से एक खास सीरीज 'मंडे मोटिवेशन' शुरू कर रहा है, जिसके तहत हम आपको बता रहे हैं वह तरीका, जो शाहरुख ने सपने पूरे करने के लिए बताया था. साथ ही, उनके कई मोटिवेशनल कोट्स से भी रूबरू कराएंगे. 

सफलता मिलने के बाद माता-पिता को कभी न भूलना

अधिकतर लोग यह बात जानते हैं कि शाहरुख अपना करियर शुरू भी नहीं कर पाए थे, उससे पहले उनके माता-पिता इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे. हालांकि, शाहरुख ने अपनी हर कामयाबी के साथ अपनी मां को याद करते हैं. शाहरुख ने खुद कहा था कि जिंदगी में आपका कद कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, लेकिन अपने माता-पिता को कभी नहीं भूलना चाहिए. 

काम में इंसानियत हमेशा रखें बरकरार

शाहरुख ने एक बार कहा था, 'जब मैं सुबह उठता हूं तो सोचता हूं कि जो मैं करने जा रहा हूं उसमें कोई अच्छी बात है या नहीं. आप जब भी कोई काम करें तो यह जरूर देखें कि उसमें इंसानियत यानी मानवता है या नहीं. सुबह उठकर सिर्फ अच्छी बातें सोचें, लेकिन किसी के लिए बुरा नहीं सोचें. सिर्फ अपना अच्छा सोचें. यह कभी मत सोचिए कि दूसरा हार जाए. सिर्फ यह सोचिए कि मैं कैसे जीतूंगा.'

मेहनत से ही साकार होंगे सपने

सपना कोई भी हो, वह बिना मेहनत किए पूरा नहीं हो सकता है. यह बात किंग खान भी मानते हैं. उन्होंने एक इवेंट में कहा था, 'आप जो पाना चाहते हैं, जो कुछ भी कमाना चाहते हैं, उसके लिए पूरी ताकत लगा दें. आपकी जो भी इच्छा है, उसे पूरा करने की भरपूर कोशिश करें. उसके लिए हर वह प्रयास करें, जो आपको अपने सपने के करीब ले जाता है. लेकिन सपने को पूरा करते वक्त यह ध्यान रखें कि उससे लोगों का भला हो रहा है या नहीं.

खुद पर कायम रखें विश्वास

शाहरुख खान कहते हैं कि कभी कोई और बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा था, 'जब मैं इंडस्ट्री में आया, तब मैं सिर्फ वह काम करना चाहता था, जिससे मुझे खुशी मिले. किसी की तरह बनना बड़ी बात नहीं है. अपनेआप से खुश रहने और खुद को पहचानने से बड़ी उपलब्धि दुनिया में कोई नहीं है. हमेशा खुद पर भरोसा कायम रखें और दूसरों की तरह बनने की कोशिश कभी न करें.

जब सलमान खान ने मजबूरी में पहनी बिकिनी, इस फिल्म के सीन के लिए भाईजान ने उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: 'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 13 दिन पुरानी 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़, अब आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर
बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget