एक्सप्लोरर

कभी दिन में 32 रु का खाना खाने के लिए तरस जाता था 'मिर्जापुर' का ये एक्टर, आज बन गया है बहुत बड़ा OTT स्टार

Mirzapur Fame Actor: एक्टर आज बड़े स्टार हैं. उन्हें मिर्जापुर से नेम-फेम मिला था. लेकिन एक्टर को इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी.

Mirzapur Fame Actor: बॉलीवुड में हर एक्टर को किसी ना किसी स्ट्रगल से गुजरना ही पड़ता है. किसी की राह आगे जाकर आसान हो जाती है तो कोई लंबे समय बाद भी मुकाम नहीं पाता. स्ट्रगल के दौरान मुंबई में जिंदगी गुजारना आसान काम नहीं. कई लोग टूट जाते हैं, पर जो टिक जाते हैं उनमें से ही कोई सितारा बनकर निकलता है.

ऐसी ही कुछ कहानी है एक्टर दिव्येंदु शर्मा की. आज वो स्टार है, ओटीटी पर मिर्जापुर के मुन्ना भइया का जलवा है, लेकिन उनके संघर्ष की कहानी उतनी ही इंस्पायर करने वाली है. एक वक्त था जब उनके जेब में 32 रुपये भी मुश्किल से होते थे जिससे वो दिन का खाना खा सकें. 

13 साल में बनाया मुकाम
दिव्येंदु शर्मा को फिल्म इंडस्ट्री में 13 साल हो गए. इस दौरान उन्होंने कई छोटे-बड़े रोल किए. काम तो वो 2007 से कर रहे थे, पर पहली बड़ी पहचान प्यार का पंचनामा से मिली. इस फिल्म में लीक्विड का कैरेक्टर उन्होंने बखूबी निभाया. पर आपको पता है ये उनकी पहली फिल्म नहीं थी. उससे पहले उन्होंने माधुरी दीक्षित की फिल्म आजा नचले में एक छोटा सा रोल किया था. पर उस दौरान उन्हें किसी ने कुछ खास नोटिस नहीं किया था. 

दिल्ली से मुंबई तक का सफर
दिव्येंदु शर्मा पढ़ाई लिखाई में कुछ खास नहीं थे. उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में अपने को खराब स्टूडेंट बताया था. किसी तरह से उन्होंने दसवीं में 49 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए थे. इसी के कारण उन्हें आर्ट्स की पढ़ाई करनी पड़ी. कॉलेज के दिनों में उन्होंने पढ़ाई में रुचि दिखाई और 12वीं में शानदार 84 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए. इसके बाद उन्होने किरोड़ीमल कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स में ग्रेजुएट किया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyenndu 💫 (@divyenndu)

पुणे होते हुए पहुंचे मुंबई 
एक्टिंग के लिए दिव्येंदु शर्मा ने पुणे का रास्ता लिया. कॉलेज की पढ़ाई के बाद उन्होंने पुणे में एफटीआईआई ज्वॉइन किया. 2006 में यहां से पास आउट हुए. इसके बाद वो मुंबई पहुंचे और करीब 3-4 साल स्ट्रगल किया तो उन्हें उनका पहला बड़ा ब्रेक मिला. 

अपने स्ट्रग्लिंग दिनों की बात करते हुए ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में दिव्येंदु शर्मा ने खुलासा किया कि गोरेगांव में चार दोस्तों के साथ वो रेंट पर कमरे में रहते थे. यहां कुछ रुपये कमाने के लिए अपने दोस्तों को काम में मदद करते थे. 32 रुपये में खाना खाने के लिए भी उन्हें काफी मेहनत करके पैसे जुटाने होते थे. 

ऐसे बन गए ओटीटी के स्टार
पहला बड़ा रोल दिव्येंदु को प्यार का पंचनामा में मिला. इसके बाद उन्होंने डेविड धवन की फिल्म चश्मे बद्दूर किया. अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट- एक प्रेम कथा में भी वो नजर आए. शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू में भी वो नजर आए. चर्चित फिल्मों में काम करने के बाद भी फिल्मों में दिव्येंदु शर्मा का करियर तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रहा था.

फिर उन्होंने ओटीटी का रुख किया और मुन्ना त्रिपाठी के रोल ने उन्हें युवाओं में मशहूर कर दिया. मिर्जापुर वेब सीरीज में उन्होंने पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े कलाकार के साथ काम किया और अपने कैरेक्टर को बखूबी निभाया. हाल में ही वो क्राइम-कॉमेडी फिल्म मडगांव एक्प्रेस में दिखाई देंगे. 

ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan और काजोल को पति-पत्नी समझता था ये एक्टर, फिर रियल वाइफ गौरी खान को देख उड़ गए थे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget