एक्सप्लोरर

Metro In Dino Collection Day 2: 'मेट्रो इन दिनों' ने दूसरे दिन ही तोड़े 5 रिकॉर्ड, कमाई में आया बड़ा उछाल

Metro In Dino Box Office Collection Day 2: 'मेट्रो इन दिनों' की पहले दिन की कमाई देखकर हो सकता है कि कुछ लोगों को लगा हो कि फिल्म नुकसान में जाने वाली है, लेकिन आज की कमाई देखकर उनका नजरिया बदल जाएगा.

Metro In Dino Box Office Collection Day 2: अनुराग बसु के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को 4 जुलाई को रिलीज किया गया. इस फिल्म के साथ हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' भी रिलीज हुई और आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर थी.

बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के बीच ये मल्टीस्टारर फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. लेकिन अच्छे रिव्यूज और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ-साथ वीकेंड का फायदा उठाते हुए फिल्म की आज की कमाई में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

'मेट्रो इन दिनों' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान और अली फजल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने पहले दिन सैक्निल्क के मुताबिक सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने अपने ओपनिंग डे कलेक्शन को कुछ ही घंटों में पार कर लिया.

फिल्म ने 10:25 बजे तक 6.25 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 9.75 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. ये आंकड़ा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

'मेट्रो इन दिनों' ने तोड़ा इस साल की कई फिल्मों का रिकॉर्ड

फिल्म ने इस साल आई एक के बाद एक कई फिल्मों के रिकॉर्ड दूसरे ही दिन तोड़ दिया है. इन फिल्मों में फुले (6.85 करोड़ रुपये), केसरी वीर (1.53 करोड़ रुपये), चिड़िया (8 लाख रुपये), लवयापा (6.85 करोड़ रुपये) और सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (5.32 करोड़ रुपये) जैसी 5 फिल्में शामिल हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

'मेट्रो इन दिनों' का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कोईमोई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये है और इसने सैक्निल्क के मुताबिक पहले दिन वर्ल्डवाइड 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसमें आज का डेटा शामिल नहीं है. फिल्म के पास अभी दो दिन हैं जिनमें इसकी कमाई में और इजाफा हो सकता है.

'मेट्रो इन दिनों' की स्टारकास्ट

फिल्म में एक नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा सितारे हैं. आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, पंकज त्रिपाठी और सारा अली खान जैसे सितारों के साथ अनुराग बसु ने बड़े शहरों की जिदंगी को फिर से बड़े पर्दें में उतारा है. ये फिल्म 2007 में आई 'लाइफ इन अ मेट्रो' का अगला पार्ट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथ पर पड़ा नीला निशान...' किसी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिया बड़ अपडेट
'हाथ पर पड़ा नीला निशान...' किसी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिया अपडेट
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर

वीडियोज

Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !
Karnataka Crime News: शादी से पहले खून की वारदात, धारवाड़ में मंगेतर ने दुपट्टे से की हत्या | ABP
Bharat Ki Baat: शंकराचार्य 'सीरीज' का नया एपिसोड रिलीज | Shankaracharya Controversy | CM Yogi
Janhit with Chitra Tripathi: सनातन से 'साजिश' चल रही है? | Shankaracharya Controversy | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथ पर पड़ा नीला निशान...' किसी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिया बड़ अपडेट
'हाथ पर पड़ा नीला निशान...' किसी बीमारी से जूझ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिया अपडेट
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
कांग्रेस, AIMIM और BJP ने मिलाया हाथ, महाराष्ट्र से फिर सामने आई चौंकाने वाली सियासी तस्वीर
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड का बज गया बैंड, भारत के पड़ोसी देश ने बुरी तरह धो डाला
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
फल या फल का रस, कौन देता है ज्यादा हेल्थ बेनिफिट्स? जानिए एक्सपर्ट की राय
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
मोबाइल से कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की लिस्ट, कब आएगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त?
Embed widget