एक्सप्लोरर

#MeToo: साजिद खान को लेकर दीया मिर्ज़ा ने कहा, मैं उनके अश्लील व्यवहार के बारे में जानती थी

दीया मिर्ज़ा ने साजिद खान की साल 2007 में आई फिल्म ‘हेय बेबी’ में कैमियो किया था. दीया अभी हाल ही में फिल्म ‘संजू’ में नज़र आई थीं. फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभाया था.

मुंबई: भारत में #MeToo कैम्पेन का असर अब तेज़ी से बढ़ रहा है. पिछले कुछ दिनों में हिंदी सिनेमा के कई बड़े नाम सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों में घिरे हैं. इनमें नाना पाटेकर, विकास बहल, रजत कपूर, कैलाश खेर, आलोक नाथ जैसे कलाकार अहम हैं. इन सबके बाद अब सबसे ताज़ा मामला साजिद खान का है. अभिनेत्री मंदाना करीमा के अलावा और भी कुछ अभिनेत्रियों ने साजिद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. साजिद पर आरोप लगने के बाद सिनेमा की दुनिया में हलचल होना स्वाभाविक था.

साजिद खान के खराब व्यवहार को लेकर बीते दिनों अभिनेत्री बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता ने भी खुलासे किए थे. अब अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने साजिद के व्यवहार को लेकर बयान दिया है. इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए दीया ने कहा, “मैं अंदर से परेशान थी. मैं इस बात से सहमत हूं कि साजिद बेहूदे, कामूक और उपहास के योग्य हैं. यहां तक कि मेरे लिए भी ये तमाम खुलासे चौंकाने से परे हैं. व्यक्तिगत तौर पर ऐसे लोगों पर हमेशा मैंने नज़र रखी है. मैं कभी भी ऐसे लोगों के साथ रिश्ते में नहीं रही, यहां तक की कार्यस्थल में भी नहीं.”

दीया ने बातचीत के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि एक वक्त पर वो साजिद खान के अश्लील व्यवहार से परिचित थीं, लेकिन वो इस बात से अनजान थीं का साजिद सीमाओं को पार कर जाएंगे. उन्होंने कहा, “अक्सर हम कुछ प्रकार के व्यवहार को भुला देते हैं. लेकिन मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि साजिद किसी महिला के साथ ऐसा करेंगे. लोग इस वक्त जिस तरह से हैरान हैं, मैं उनकी हैरानी को पूरी तरह से समझ सकती हूं. लेकिन यह कहना गलत होगा कि जो नाम सामने आ रहे हैं वो चौंकाने वाले हैं.”

गौरतलब है कि दीया मिर्ज़ा ने साजिद खान की साल 2007 में आई फिल्म ‘हेय बेबी’ में कैमियो किया था. दीया अभी हाल ही में फिल्म ‘संजू’ में नज़र आई थीं. फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार निभाया था.

आपको बता दें कि सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों के बाद साजिद खान ने अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4' के निर्देशन से खुद को अलग कर लिया है.

तनुश्री मामले में डेजी शाह का खुलासा, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें:

MeToo: श्याम कौशल ने मांगी माफी, कहा- मैं सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं 

#MeToo को लेकर कंगना का करण जौहर पर निशाना, कहा- अब क्यों हैं चुप? 

#MeToo: विकी कौशल के पिता पर लगा आरोप, महिला ने कहा- फोन पर दिखाने लगे थे पोर्न 

कैंसर के बाद अब #MeToo पर बोलीं ताहिरा, अक्सर रिश्तेदार ही निकलते हैं दोषी 

#MeToo: यौन शोषण के आरोपों से परेशान शक्ति कपूर का ये Audio क्लिप आया सामने 

#MeToo: यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे निर्देशक लव रंजन के समर्थन में उतरीं नुसरत भरूचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget