एक्सप्लोरर

Met Gala 2025: 'किंग' की तरह शाहरुख खान ने मेट गाला में किया डेब्यू, सब्यसाची के ब्लैक आउटफिट में मचाई धूम, स्टाइल के दीवाने हो रहे फैंस

Met Gala 2025: शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में डेब्यू किया और अपने ऑल ब्लैक लुक से धमाल मचा दिया. वे ब्लू कार्पेट पर किसी किंग की तरह नजर आए. फैंस सुपरस्टार के स्टाइल के दीवाने हो रहे हैं.

Met Gala 2025: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने मेट गाला 2025 में शानदार अंदाज में डेब्यू किया.  जैसे ही वे न्यूयॉर्क शहर में अपने होटल से निकले, बाहर जमा हुए फैंस ने “SRK! SRK!” चिल्लाकर उनका वेलकम किया.  इस दौरान शाहरुख खान ने गर्मजोशी से मुस्कुराते हुए, फ्लाइंग किस के साथ फैंस को ग्रीट किया और कुछ लकी फैंस से हाथ भी मिलाय़ा. वहीं अब शाहरुख खान के मेट गाला 2025 के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.  

शाहरुख खान ने मेल गाला में ब्लैक आउटफिट में दिखाया जलवा
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी ने अपने इंस्टा पर किंग खान की मेट गाला लुक की तस्वीरें शेयर की हैं. मेट गाला में अपने भव्य डेब्यू के लिए, शाहरुख ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन किया गया ऑल-ब्लैक रीगल आउटफिट पहना था.  इस लुक में क्लासिक ब्लैक सूट था जिस पर ढेर सारी चेन और अंगूठियां सहित शानदार गोल्ड की जूलरी भी थी. लेकिन जो सबसे अलग था वह था ‘K’ लेटर से सजा हुआ एक बोल्ड स्टेटमेंट नेकपीस, जो उनके सरनेम “किंग खान” को इंडीकेट कर रहा था. मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर शाहरुख खान ने टाइगर टॉप वाली वॉकिंग स्टिक से  पूरी महफिल ही लूट ली.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Dadlani Gurnani (@poojadadlani02)

मेट गाला के ब्लू कार्पेट पर शाहरुख खान ने अपनी सिग्नेचर पोज भी दिया. इस दौरान वे फैंस की तरफ मुस्कुराते और हाथ मिलाते हुए नजर आए. साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट से किंग खान के इस शानदार अंदाज पर फैंस भी फिदा हो रहे हैं. 

 

शाहरुख के अलावा मेट गाला में ये सेलेब्स भी आए नजर
शाहरुख खान के साथ, इस साल के मेट गाला में  प्रियंका चोपड़ा, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला भी अपना जलवा दिखा रही हैं. न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होने वाला यह वार्षिक कार्यक्रम कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट को सपोर्ट करता है और एक खास फैशन थीम के आसपास क्यूरेट किया जाता है

वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में सुहाना खान, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन और अरशद वारसी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगें. 

 

ये भी पढ़ें;-Raid 2 Box Office Collection Day 5: मंडे को भी ‘रेड 2' ने मचाया धमाल, अब 'केसरी 2' को देगी मात, बस चाहिए इतने करोड़, टोटल कलेक्शन भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डाइटिंग करने चला था, समोसा-पराठा खाकर बैठ गया...' सनी पाजी ने खोला फिटनेस का मजेदार राज
'डाइटिंग करने चला था, समोसा-पराठा खाकर बैठ गया...' सनी पाजी ने खोला फिटनेस का मजेदार राज
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 7 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? 7 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, 7 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, 7 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, इमरान हाशमी तोड़ेंगे इन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, इमरान हाशमी तोड़ेंगे इन 15 फिल्मों का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget