एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 5: मंडे को भी ‘रेड 2' ने मचाया धमाल, अब 'केसरी 2' को देगी मात, बस चाहिए इतने करोड़, टोटल कलेक्शन भी जानें

Raid 2 Box Office Collection: ‘रेड 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर गर्दा उड़ा दिया था. हालांकि रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट भी दर्ज की जा रही है.

Raid 2 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. बॉलीवुड फिल्म ‘भूतनी’ और साउथ की दो बड़ी फिल्मों ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ से क्लैश के बावजूद ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. फिल्म ने धुआंधार शुरुआत की थी और ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने बवाल मचा दिया और छप्पर फाड़ कलेक्शन किया. चलिए यहां जानेत हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को कितनी कमाई की है?

‘रेड 2’ ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित ‘रेड 2’ साल 2018 में आई ‘रेड’ का सीक्वल है. इस फिल्म से अजय देवगन ने एक बार फिर इनकम टैक्स अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में बड़े पर्दे पर कमबैक किया और अपनी दमदार अदाकारी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को ऑडियंस से इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिला है कि इसने तीन दिन में ही अपना 48 करोड़ का बजट वसूल कर लिया था अब ये फिल्म मुनाफा बटोरने में जुटी हुई है. हालांकि मंडे को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. वैसे अमूमन वर्किंग डेज में फिल्म का कलेक्शन घटता ही है. इन सबके बीच ‘रेड 2’ की कमाई की बात करें तो

  • अजय देवगन स्टारर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ कमाए थे.
  • दूसरे दिन फिल्म ने 37.66 फीसदी की गिरावट के साथ 12 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 फीसदी की तेजी आई और इसने 18 करोड़ कमाए.
  • चौथे दिन ‘रेड 2’ के कलेक्शन में 22.22 फीसदी की तेजी देखी गई और इसने 22 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंडे को 7.75 करोड़ का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ की पांच दिनों की कुल कमाई अब 79.00 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रेड 2’ अब  केसरी 2 को देने वाली है मात
‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है. फिल्म ने पांच दिन में ही अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है. हालांकि सोमवार को ‘रेड 2’ के कलेक्शन में गिरावट भी देखी गई लेकिन ये अब अक्षय की हालिया रिलीज केसरी चैप्टर 2 को मात देने से बस चंद करोड़ दूर रह गई है. केसरी 2 रिलीज के 18 दिनों में 81 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है. वहीं ‘रेड 2’ ने महज पांच दिन में 79 करोड़ की कमाई कर ली है और ये केसरी 2 को मात देने से 2 करोड़ दूर है.  मंगलवार को फिल्म ये आंकड़ा पार कर जाएगी और केसरी 2 से आगे निकल जाएगी. इसी के साथ ये 100 करोड़ के भी नजदीक पहुंच जाएगी.

‘रेड 3’ पर चल रहा है काम
‘रेड 2’ साल 2018 में आई ‘रेड’ के सात साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म में अजय देवगन आईआरएस अधिकारी के किरदार में हैं जो एक और सफेदपोश अपराध का पता लगाता है. इस फिल्म में दादा मनोहर भाई की भूमिका निभा रहे रितेश देशमुख एक भ्रष्ट राजनेता की भूमिका में हैं. इस बीच, निर्माताओं ने पुष्टि की है कि तीसरी किस्त पर काम चल रहा है और जल्द ही डिटेल्स का खुलासा किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-जब पंडित को लेकर रणबीर कपूर के घर पहुंच गई थी अंजान लड़की, फिर जो किया जानकर दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget