एक्सप्लोरर

मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी मौत की अफवाहों के बीच अमेरिका से दिया ये अपडेट

1981 में महज 17 साल की उम्र में ईव्स वीकली द्वारा आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिस इंडिया' कॉन्टेस्ट जीतनेवाली मीनाक्षी की बतौर अभिनेत्री आखिरी फिल्म को-स्टार सनी देओल के साथ घातक थी जो साल 1996 में रिलीज हुई थी.

मुंबई: 80 और 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री और अपने दौर के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि की असामयिक मौत की अफवाहों ने रविवार की शाम से ही जोर पकड़ लिया था. उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रहीं थीं. कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच आशंका ये भी जताई जा रही थी कि कोरोना के संक्रमण के चलते उनकी मौत हो गई है.

खुद से जुड़ी ऐसी नकारात्मक खबरों पर विराम लगाते हुए अब खुद मीनाक्षी शेषाद्रि ने सोशल मीडिया के जरिए इसका अपडेट दे दिया है. अमेरिका के डलास शहर में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहनेवाली मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए एक फोटो साझा करते हुए महज दो लफ्ज लिखें हैं, "डांस पोज." इन शब्दों से उन्होंने अपनी मौत से जुड़ी तमाम अफवाहों का खंडन कर दिया.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meenakshi Seshadri (@meenakshiseshadriofficial)

उल्लेखनीय है कि 1983 में फिल्म 'पेंटर बाबू' से फिल्मी दुनिया में कदम रखनेवाली और फिर उसी साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'हीरो' से लोकप्रिय हुई मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1985 में हरीश मैसूर नामक एक इनवेस्टमेंट बैंकर से शादी कर ली थी और फिर जल्द ही वो अमेरिका में जा बसीं थीं. वो एक बेटे और एक बेटी की मां हैं. नृत्य की कई विधाओं में पारंगत मीनाक्षी शेषाद्रि अमेरिका के टेक्सस स्थित डलास में एक डांस स्कूल भी चलाती हैं.

मीनाक्षी ने पेंटर बाबू, हीरो के अलावा आवारा बाप, इनाम दस हजार, घर हो तो ऐसा, आवारगी, लवर बॉय, महागुरू, शहंशाह, आंधी-तूफान, स्वाति, मेरी जंग, डकैत, जुर्म, परिवार, गंगा जमुना सरस्वती, दहलीज, घराना, घायल, दामिनी जैसी तमाम फिल्मों में काम किया. 

1981 में महज 17 साल की उम्र में ईव्स वीकली द्वारा आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिस इंडिया' कॉन्टेस्ट जीतनेवाली मीनाक्षी की बतौर अभिनेत्री आखिरी फिल्म को-स्टार सनी देओल के साथ घातक थी जो साल 1996 में रिलीज हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget