एक्सप्लोरर

शादीशुदा सिंगर से रहा अफेयर, डायरेक्टर ने किया प्रपोज! अब लाइमलाइट से दूर ऐसी जिंदगी गुजार रहीं 'दामिनी'

Filmy Story: बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वाली इस एक्ट्रेस का दिग्गज सिंगर संग अफेयर रहा. लेकिन एक्ट्रेस ने एक बैंकर से शादी की और एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया. जानें ये हसीना अब क्या कर रही हैं.

Filmy Story: 70-80 के दशक की कई हसीनाएं अब तक इंडस्ट्री में बनी हुई हैं. लेकिन कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो करियर के पीक पर होते हुए भी लाइमलाइट से दूर हो गईं. इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं और दामिनी के नाम से जानी गईं. दिग्गज सिंगर संग अफेयर रहने से लेकर डायरेक्टर तक का प्रपोजल मिलने के बाद इस हसीना ने एक बैंकर से शादी रचाई और आज एक्टिंग से दूर विदेश में जिंदगी गुजार रही हैं.

मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली ये हसीना 80 के दशक की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक थीं. साल 1983 में फिल्म 'पेंटर' बाबू से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा और फिल्म 'हीरो' से रातोंरात छा गईं लेकिन उन्हें असल फेम 'दामिनी' बनकर मिला. जी हैं ये हसीना कोई और नहीं बल्कि 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री हैं.

Damini (1993)

Meenakshi Sheshadri - IMDb

शादीशुदा सिंगर संग रहा अफेयर
मीनाक्षी शेषाद्री अपने दौर की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं और उस दौर में उनके अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. मीनाक्षी का नाम पॉपुलर सिंगर कुमार सानू संग जुड़ा था. मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानू की पहली मुलाकात महेश भट्ट की फिल्म 'जुर्म' के प्रीमियर शो में हुई थी. कुमार सानू ने इस फिल्म का मशहूर गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गाया था और यहीं से मीनाक्षी और सिंगर की लव स्टोरी शुरू हुई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meenakshi Seshadri Mysore (@iammeenakshiseshadri)

ऐसे अलग हुए मीनाक्षी-सानू के रास्ते
कुमार सानू पहले से शादीशुदा थे, इसके बावजूद मीनाक्षी शेषाद्री और सानू ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. उन्होंने करीब तीन साल तक अपना रिश्ता दुनिया की नजरों से छुपाए रखा. लेकिन किसी तरह जब इस बात की खबर कुमार सानू की पत्नी रीता को हुई तो उन्होंने सिंगर से तलाक ले लिया. पत्नी से डिवार्स के बाद कुमार सानू ने मीनाक्षी से भी अपनी राहें अलग कर लीं.

Meenakshi Sheshadri - IMDb

Awaargi (1990) - IMDb

फिल्म डायरेक्टर ने किया शादी के लिए प्रपोज
मीनाक्षी शेषाद्री का नाम कुमार सानू के बाद फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ जुड़ा. कहा जाता है कि राजकुमार संतोषी और मीनाक्षी शेषाद्री 1990 की फिल्म 'घायल' की शूटिंग के दौरान करीब आए थे. राजकुमार ने मीनाक्षी को शादी के लिए प्रपोज भी किया था, लेकिन मीनाक्षी ने उनका प्रपोजल रिजेक्ट कर दिया और फिर एक्ट्रेस ने 1995 में अमेरिका के एक बैंकर हरीश मैसूर के साथ शादी रचाई.

preview

preview

लाइमलाइट से दूर ये काम कर रहीं एक्ट्रेस
हरीश से शादी करने के बाद मीनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. शादी के बाद एक्ट्रेस अमेरिका में सेटल हो गईं. मीनाक्षी और हरीश के दो बच्चे हैं. उनका एक बेटा जिसका नाम जोश है और एक बेटी है जिसका नाम केंद्रा है. विदेश में मीनाक्षी बच्चों को डांस क्लासेस देती हैं. वे अपने पति के ही स्कूल 'चेरिश डांस स्कूल' में बच्चों को भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और ओडिसी सिखाती हैं.

ये भी पढ़ें: चॉल में गुजरा बचपन, टेलर का किया काम, फिर दी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में, आज हर एक्टर इस डायरेक्टर संग करना चाहता है काम

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?
50 की उम्र में भी सिंगल, 1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट को कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी?
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget