एक्सप्लोरर
नवाजुद्दीन की इस हीरोइन ने गोवा में रचाई शादी, देखें खूबसूरत PHOTOS
फिल्म 'मसान' की अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने गोवा में एक निजी समाारोह में रैपर चैतन्य शर्मा उर्फ स्लोचिता से शादी कर ली है. जोड़े ने गोवा में एक रिसॉर्ट में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी की. शादी में करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए.

नई दिल्ली: फिल्म 'मसान' की अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने गोवा में एक निजी समाारोह में रैपर चैतन्य शर्मा उर्फ स्लोचिता से शादी कर ली है. जोड़े ने गोवा में एक रिसॉर्ट में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी की. शादी में करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए. इस नवविवाहित जोड़े ने संयुक्त बयान में कहा, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि स्वर्ग हमें जीवनभर साथ रखे, हमने करीबी लोगों की मौजूदगी में अग्नि के सात फेरे लिए. इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता था." साथ ही श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए एक खास मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा, ''आज हमने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए. इस खास मौके पर हमारे बेहद करीबी लोग शामिल हुए जो हमें हमेशा इस साथ की याद दिलाते रहेंगे.'' ये भी पढ़ें: शादी के लिए कुछ इस तरह तैयार हुईं मसान फेम श्वेता त्रिपाठी, देखें तस्वीरें
वेडिंग थीम को देविका नारायण ने डिजाइन किया था. इस जोड़े ने शनिवार को पूल और पजामा पार्टी रखी है. श्वेता वेब सीरीज 'मिर्जापुर' और फिल्म 'कार्गो' में नजर आएंगी और चैतन्य फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे. ये भी पढ़ें: आप भी देखें 'हरामखोर' फेम श्वेता त्रिपाठी के मेहंदी रस्म की तस्वीरें
और पढ़ें
Source: IOCL























