एक्सप्लोरर

'हिचकी' के कलेक्शन पर बोलीं रानी, शादीशुदा होने से बॉक्स ऑफिस पर नहीं पड़ता फर्क

रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'हिचकी' पर मिल रही प्रतिक्रियाओं पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दर्शकों के प्यार ने यह साबित कर दिया है कि अच्छी फिल्में और प्रस्तुति से फर्क पड़ता है, माता-पिता के नाम या विवाहित होने का कोई असर नहीं पड़ता.

नई दिल्ली: अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'हिचकी' पर मिल रही प्रतिक्रियाओं पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दर्शकों के प्यार ने यह साबित कर दिया है कि अच्छी फिल्में और प्रस्तुति से फर्क पड़ता है, माता-पिता के नाम या विवाहित होने का कोई असर नहीं पड़ता. एक बयान के अनुसार, रानी चार साल बाद 'हिचकी' से वापसी कर रही हैं. इस फिल्म ने पहले दिन 3.3 करोड़ रुपये की कमाई की. इस प्रतिक्रिया से खुश रानी ने कहा, "जिंदगी भर मैंने अपनी फिल्मों के जरिए मनोरंजन का, अपने दर्शकों और प्रशंसकों में प्यार बांटने का प्रयास किया. उनकी खुशी से मुझे खुशी मिलती है, प्रेरणा मिलती है. कल भी मुझे वही महसूस हुआ जैसा पहली फिल्म की रिलीज के वक्त हुआ था."  उन्होंने कहा, "कल मैं घबराई हुई और बेचैन थी. अभिनय मेरा पहला प्यार है. सेट पर मुझे जो खुशी मिलती है वैसी और कहीं नहीं मिल सकती." BOX OFFICE: 'हिचकी' ने दूसरे दिन की धमाकेदार कमाई, जानें- रानी मुखर्जी की फिल्म का कलेक्शन दो साल की बेटी आदिरा की मां रानी ने कहा कि उन्होंने मातृत्व को प्राथमिकता दी. इसीलिए फिल्मों में वापसी करने से पहले चार साल उन्होंने परिवार को समय दिया. अभिनेत्री (40) ने कहा कि दर्शकों ने कामकाजी मांओं को स्वीकार किया है और वे उनके प्रति हमेशा आभारी रहेंगी. 'हिचकी' में रानी ने नैना माथुर का किरदार निभाया है जो 'टौरेट सिंड्रोम' से पीड़ित है जिसके कारण उसे बार-बार हिचकी आती है. सिद्धार्थ पी. मलहोत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि अपनी कमियों को अवसरों में बदलकर सफलता हासिल की जा सकती है. रानी ने कहा कि बॉक्स ऑफिस ने उन्हें बतौर मां काम करने की मंजूरी दे दी है. रनबीर के साथ वायरल तस्वीरों पर बोलीं माहिरा खान- बाद में गलती का एहसास हुआ बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल  रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म हिचकी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 961 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है और रेटिंग भी अच्छी मिली है. दूसरे दिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस  पर 62 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली है. कुल मिलाकर दो दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.65 करोड़ की कमाई की है. मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 3,30 करोड़ कमाई की. दूसरे दिन शनिवार को 62.12 फीसदी ग्रोथ के साथ इस फिल्म ने 5.35 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर दो दिनों में ये फिल्म 8.65 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- 'चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट'
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Embed widget