एक्सप्लोरर

Friday Release: 'मरजावां' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी 'मोतीचूर चकनाचूर', जानें क्विक Review

Friday Release : आज बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हो रही हैं 'मरजावां' और 'मोतीचूर चकनाचूर'. इसके अलावा कल यानी की गुरुवार को भी एक फिल्म रिलीज की गई है 'झलकी', ये फिल्म खासतौर पर बालदिवस के मौके पर रिलीज की गई है.

Friday Release : आज बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हो रही हैं 'मरजावां' और 'मोतीचूर चकनाचूर'. इसके अलावा कल यानी की गुरुवार को भी एक फिल्म रिलीज की गई है 'झलकी', ये फिल्म खासतौर पर बालदिवस के मौके पर रिलीज की गई है. इन तीनों ही फिल्मों का सब्जेक्ट एक दूसरे से एकदम अलग है. जहां एक तरफ मरजावां में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन करते नजर आने वाले हैं . वहीं 'मोतीचूर चकनाचूर' में एक फैमिली ड्रामा है जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी दमदार एक्टिंग से चार चांद लगाते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा झलकी में बोमन ईरानी चाइल्ड लेबर के बेहद संजीदा मुद्दे को दर्शकों के सामने लाने की कोशिश करते दिखेंगे. अगर आप भी इस शुक्रवार अपने दोस्तों या परिवारवालों के साथ फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो यहां जानें इन फिल्मों का क्विक रिव्यू...

'मरजावां'

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ये फिल्म एक रोमाटिंक एक्शन ड्रामा है. इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ तारा सुतारिया नजर आ रही हैं. इसके अलावा विलेन के रोल में रितेश देशमुख नजर आने वाले हैं. फिल्म के ट्रेलर में सिद्धार्थ जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं वहीं, इसमें इमोशनल ड्रामा भी काफी नजर आ रहा है. ये कहानी है रघु और जोया की है जो एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. लेकिन फिर उनकी कहानी में एंट्री होती है एक गुंडे की जो इनकी इस लवस्टोरी को पलट के रख देता है. हालांकि जब ट्रेलर रिलीज हुआ था सोशल मीडिया पर इसे मिले जुले रिएक्शन मिले थे. ये फिल्म एक फुल मसाला फिल्म है. फिल्म का निर्देशन मिलाव जावेरी ने किया है. 'मोतीचूर चकनाचूर'

मोतीचूर चकनाचूर एक मैरिज ड्रामा है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी एक यंग लड़की और एक उम्रदराज लड़के की शादी की है. इन दोनों की उम्र में काफी अंतर है और यहीं अंतर इस कहानी को मजेदार बनाता है. ये कहानी है पुष्पेंद्र त्यागी जो कि 36 साल का है और एनी की . एनी एक छोटे शहर की लड़की है जो शादी करने के बाद विदेश में सैटल होना चाहती है. इसी सब के चलते उसकी शादी पुष्पेंद्र से हो जाती है. इसके ट्रेलर को सोशल मीडिया काफी अच्छे रिएक्श मिले थे. फिल्म का निर्देशन देबामित्रा बिसवाल हैं. फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है.

'झलकी'

झलकी चाइल्ड लेबर और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म है. इसकी कहानी निर्देशक प्रकाश झा ने लिखी और ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म की कहानी 9 साल की झलकी की है जिसका 7 साल का भाई अचानक गायब हो जाता है. झलकी अपने खोए हुए भाई को किसी भी कीमत पर वापस लाना चाहती है. इसी के बाद उसका सामना कई ऐसे लोगों से होता है जो इस सब काले धंधे में शामिल होते हैं. लेकिन झलकी उम्मीद नहीं छोड़ती. अपने भाई को ढूंढने के दौरान उसे कुछ बुरे तो कुछ अच्छे लोग भी मिलते हैं जो उसकी मदद करते हैं. ये एक बेहद संजीदा फिल्म है. इसका निर्देशन ब्रह्मानंद एस सिंह ने किया है. इसमें बोमन ईरानी, अखिलेश्ंद्र मिश्रा, गोविंद नामदेव , तनिष्ठा चटर्जी, संजय सूरी और दिव्या दत्ता नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget