एक्सप्लोरर

मनोज वाजपेयी ने कहा, पद्मश्री मिलना अब तक के सफर का सम्मान

मनोज वाजपेयी अगली फिल्म 'सोनचिड़िया' में नजर आएंगे जो एक मार्च को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे.

नई दिल्ली: अभिनेता मनोज वाजपेयी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनके काम पर सरकार द्वारा मुहर लगाई गई है. उन्होंने कहा कि मेरे लिए पद्मश्री मिलना मेरे अब तक के सफर और भरोसे को सम्मानित किए जाने जैसा है. मनोज ने पद्म श्री के लिए नामित होने के एक दिन बाद शनिवार को बताया, "यह किसी भी पेशेवर के लिए बहुत बड़ा सम्मान है क्योंकि यह सम्मान मात्र किसी एक खास फिल्म या प्रदर्शन के लिए नहीं है. यह मेरे अब तक के सफर को सम्मानित किया जाना है."

उन्होंने कहा, "इसके अलावा सरकार की ओर से यह सम्मान एक तरह से सिनेमा के लिए किए गए योगदान पर भी मुहर लगाना है. इसलिए हां, मैं इसे लेकर बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं. मेरा परिवार, दोस्त और प्रशंसक मुझे संदेश भेज रहे हैं. मुझे खुशी हो रही है कि मेरे काम को सरकार द्वारा मान्यता दी गई है."

मनोज वाजपेयी अगली फिल्म 'सोनचिड़िया' में नजर आएंगे जो एक मार्च को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे.

जानें मनोज बाजपेयी के बारे में बिहार के चंपारण में जन्में मनोज वाजपेयी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से की थी. शेखर कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि इस फिल्म से मनोज वाजपेयी को कोई खास प्रख्याति नहीं मिली थी. लेकिन फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें सराहा गया.

इसके बाद साल 1999 में उनकी फिल्म आई  'सत्या' जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड (क्रिटिक) से नवाजा गया. इसके बाद अगले ही साल उनकी फिल्म आई 'शूल' और इसके लिए भी बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड (क्रिटिक) उन्हें मिला. मनोज वाजपेयी ने अपनी फिल्मों के चयन और उनमें अपनी भूमिकाओं के लिए हमेशा सुर्खियां बटोरीं.

मनोज वाजपेयी की कुछ बेहतरीन फिल्मों की बात करें तो उनमें अक्स, जुबेदा, पिंजर , राजनीति , गैंग्स ऑफ वासेपुर 1 और अलीगढ़ शामिल हैं. उनकी फिल्म अलीगढ़ को काफी विरोध प्रदर्शन का सामना भी करना पड़ा था. लेकिन फिल्म में उनका काम यकीनन काबिले तारीफ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का नया गाना 'वन नेम'
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का गाना 'वन नेम'
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget