एक्सप्लोरर

'मैंने तीन बार कबीर सिंह देखी और फिर...', 'फुकरे' फेम मनजोत सिंह ने इस वजह से रिजेक्ट कर दी थी रणबीर कपूर की 'एनिमल'

Manjot Singh Rejected Animal: मनजोत सिंह ने बताया कि उन्हें 'एनिमल' में एक रोल ऑफर हुआ था. इसके लिए वे डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से मिलने भी गए थे. लेकिन फिर उन्होंने फिल्म को हाथ से जाने दिया.

Manjot Singh Rejected Animal: 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी और फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500  करोड़ से ज्यादा की कमाई की तो वहीं वर्ल्डवाइड भी 900 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है. 'एनिमल' में रणबीर कपूर लीड रोल में दिखाई दिए हैं और रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए 'फुकरे' फेम एक्टर लाली उर्फ मनजोत सिंह को भी ऑफर मिला था? हालांकि एक्टर ने ये फिल्म हाथ से जाने दी.

इंडिया टुडे को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मनजोत सिंह ने बताया कि उन्हें 'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर के चचेरे भाई का रोल ऑफर हुआ था. इसके लिए वे डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से मिलने भी गए थे. उन्हें सीन के बारे में बताया गया था फिल्म में उनके किरदार का नाम भी मनजोत था. मनजोत कहते हैं, उस टाइम पर मुझे किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. तब मुझे बस इतना बताया गया कि कैरेक्टर और मेरा नाम एक ही है.

इस वजह से रिजेक्ट किया ऑफर
मनजोत सिंह ने कहा-'मैंने कबीर सिंह तीन बार देखी थी और उनसे पूछा था कि मुझे 'एनिमल' करनी चाहिए या नहीं. मैं संदीप सर के लिए अपने सम्मान की खातिर फिल्म करने के लिए तैयार था. लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि रोल इतना खास नहीं है कि लोग याद रखेंगे. तो हम फ्यूचर में फिर से कॉलाबोरेट करेंगे.'

'एनिमल' की स्टारकास्ट
बता दें कि रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय जैसे कई स्टार्स ने अहम किरदार अदा किए हैं. फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. रिलीज के बाद इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. हालांकि फिल्म में काफी वॉयलेंस दिखाया गया है जिसकी वजह से कुछ लोग इसपर नेगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'शायद तृप्ति के लिए पीआर एजेंसी काम कर रही है...', रश्मिका मंदाना को लाइमलाइट न मिलने पर ''एनिमल'' प्रोड्यूसर ने कह दी ये बात

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
भारत-पाक T20 मैच पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'धमकी मत दो अगर उस पर...'
'धमकी मत दो अगर उस पर अड़े रहने की ताकत न हो', भारत-पाक T20 मैच पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
The Manipur Diaries Teaser Out: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, 'द मणिपुर डायरीज' में दिखा ऐसा अंदाज
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
बांग्लादेश में वोटिंग से 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या, 62 साल के कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget