एक्सप्लोरर

Main Atal Hoon Trailer: अटल बिहारी वाजपेयी की बायोग्राफिकल फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, पंकज त्रिपाठी के डायलॉग्स ने जीता दिल

Main Atal Hoon Trailer Out: पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. पंकज ने दावा कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को अच्छे ढंग से निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Main Atal Hoon Trailer Out: जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में पंकज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नज़र आएंगे. आज मुम्बई में पंकज त्रिपाठी, फिल्म के निर्देशक रवि जाधव, निर्माता विनोद भानुशाली और निर्माता संदीप सिंह की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया. यह फिल्म 19 जनवरी, 2023 को‌ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज ने कहा कि उनके लिए अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को निभाना आसान काम नहीं था. क्योंकि वे अटल जी का रोल निभाते वक्त मिमिक्री नहीं करना चाहते थे और उनके व्यक्तित्व की नकल नहीं करना चाहते थे. पंकज ने बताया कि निर्माता संदीप सिंह ने आईपैड में वीएफएक्स के जरिए उनकी ही एक तस्वीर दिखाई थी जिसमें वो अटल जी जैसे लग रहे थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर काफी कुछ पढ़ चुके थे पंकज
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अपनी ही तस्वीर को देखकर वो चौंक गए थे और फिर मजाक में कहा कि जैसे ही उन्हें चेक दिया गया, उन्होंने फिल्म की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी थी. इस रोल के लिए उन्होंने अटल जी से जुड़ी तमाम मौजूद साहित्य और कविताएं पढ़ीं और सभी भाषणों के वीडियोज भी देखे. पहले से ही उन्होंने अटल जी के बारे में काफी कुछ पढ़ रखा था लेकिन फिल्म के लिए उन्होंने और भी चीजें पढ़ीं और देखीं ताकि वे उनके व्यक्तित्व और जीवन को और बेहतर ढंग से समझ सकें.

'कभी नहीं सोचा था कि जिस नेता को...'
पंकज त्रिपाठी ने दावा कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को अच्छे ढंग से पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हालांकि हो सकता है कि फिल्म देखने के बाद लोग ये शिकायत करें कि फिल्म में अटल जी के कुछ पहलुओं को नहीं दिखाया गया है, लेकिन 2 घंटे की फिल्म में सबकुछ दिखाना मुमकिन नहीं है. एक्टर ने ये भी कहा कि उनकी जिंदगी में अटल बिहारी बाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं जिनके भाषणों के सुनने के लिए वो दो बार पटना के गांधी मैदान में गए थे.

उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिस नेता को सुनने के लिए वो पटना के गांधी मैदान जाया करते थे, एक दिन‌ बड़े पर्दे पर उन्हीं का रोल निभाने का मौका और सौभाग्य और मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Salaar Advance Booking Collection: 'सालार' का एडवांस बुकिंग में तहलका! 'डंकी' से दोगुनी हुई प्रभास की फिल्म की कमाई, जानें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
'पूजा कर रही या फोटोशूट', सावन शुरू होते ही मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लास देख भड़के लोग
'पूजा कर रही या फोटोशूट', सावन शुरू होते ही मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लास देख भड़के लोग
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
'महावतार' के लिए विक्की कौशल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, बढ़ाएंगे 25 किलो वजन
'महावतार' के लिए विक्की कौशल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, बढ़ाएंगे 25 किलो वजन

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सिल दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
Embed widget