एक्सप्लोरर

 Sunny Leone ले रहीं सरकारी स्कीम का फायदा? एक्ट्रेस के नाम पर फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, जानें- पूरा मामला

 Sunny Leone: सनी लियोनी के नाम पर पहले बिहार और अब छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सरकारी स्कीम में सेंधमारी का खुलासा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 Sunny Leone: सनी लियोनी को खूब सरकारी स्कीम का फायदा मिल रहा है. अब आप ये सुनकर चौंक गए होंगे कि आखिर सनी कौन सी सरकारी स्कीम का लाभ ले रही हैं? तो बता दें कि  एक्ट्रेस किसी सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं उठा रहीं बल्कि उनके नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है.

दरअसल हाल ही में छत्तीसगढ़ में सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी स्कीम महतारी वंदन में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. जानकर हैरानी होगी कि बस्तर जिले में इस स्कीम के तहत सनी लियोनी के नाम पर एक खाते में हर महीने 1000 रुपये डाले जा रहे थे. इससे पहले बिहार में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

सनी लियोनी के नाम पर सरकारी स्कीम में फर्जीवाड़ा
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फर्जीवाड़े का खुलासा छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में स्थित तालूर गांव में हुआ. एक शख्स ने फर्जीवाड़ा करते हुए स्कीम का लाभ लेने के लिए सनी के नाम का इस्तेमाल किया. आरोपी ने एडल्ट फिल्म अभिनेता जॉनी सिन्स के नाम का इस्तेमाल सनी लियोनी के पति के तौर पर किया था.  इस योजना के तहत सरकार द्वारा केवल विवाहित महिलाओं को पैसा ट्रांसफर किया जाता है. इस फर्जीवाड़े के आरोप में पुलीस ने वीरेंद्र जोशी नाम के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने उसका अकाउंट भी सीज कर दिया है.

कैसे हुए फर्जीवाड़े का खुलासा
बता दें कि महतारी वंदन योजना भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई थी. वहीं स्कीम से संबंधित धोखाधड़ी एक आरटीआई दाखिल करने के बाद सामने आई, जिसके बाद महतारी वंदन योजना की वेबसाइट को स्कैन किया गया, जिससे सनी लियोन नाम से रजिस्टर्ड एक लाभार्थी और जॉनी सिन्स के रूप में उनके पति की डिटेल्स फ़िल्टर की गई.

योजना का बेनिफिशरी बनने के लिए जालसाज से डॉक्यूमेंट्स बस्तर जिले के आंगनबाडी लेवल पर प्राप्त किये गये. फ़ाइल को आंगनवाड़ी और एक दूसरे सुपरवाइजर द्वारा "वेरिफाई" किया गया था. इसमें यह भी कहा गया कि उस व्यक्ति को मार्च से दिसंबर तक दस महीने की लाभार्थी राशि प्राप्त हुई है. 

बस्तर कलेक्टर ने क्या कहा?
वहीं मामले को लेकर बस्तर कलेक्टर एस. हरीश ने बताया कि इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच के लिए बस्तर कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों और बस्तर तहसीलदार की एक संयुक्त टीम गठित की और इस टीम द्वारा तालुर गांव पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की गई. कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदमती कश्यप से भी जांच टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है जांच में दोषी पाए जाने पर वीरेंद्र जोशी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. साथ ही वीरेंद्र  जोशी के खाते को होल्ड कर महतारी वंदन योजना की पूरी किस्त की राशि की भी वसूली की जाएगी.

ये भी पढ़ें:-Vikrant Massey क्यों नहीं कर रहे ओटीटी प्रोजेक्ट्स? एक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget