एक्सप्लोरर

राज ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी के आरोप में तनुश्री के खिलाफ मामला दर्ज

तनुश्री दत्ता ने 10 साल पहले हुए यौन शोषण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है. तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए हैं.

मुंबई: अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड से कई बड़े सितारे उनके समर्थन में आ चुके हैं. आज ही नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री को कानूनी नोटिस और अब उन पर एक और केस दर्ज हो गया है. एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बारे में की गई टिप्पणियों के लिए तनुश्री के खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के बीड़ जिले में कैज पुलिस ने बुधवार की शाम एक मामला दर्ज किया. यह मामला मनसे की जिला इकाई के अध्यक्ष सुमन्त धास की शिकायत पर दर्ज किया गया जिसमें आरोप लगाया गया है कि तनुश्री ने उनकी पार्टी के अध्यक्ष की मानहानि की.

अधिकारी ने बताया ‘‘हमने तनुश्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है. हमने शिकायतकर्ता को अदालत जाने को भी कहा है.’’

IN DEPTH: तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले में अब तक क्या हुआ, एक क्लिक में जानें पूरा मामला

34 वर्षीय तनुश्री ने पिछले दिनों अभिनेता नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2008 में एक फिल्म के सेट पर उनका उत्पीड़न किया था. हाल ही में तनुश्री ने कथित तौर पर कहा था कि राज ठाकरे दिवंगत बाल ठाकरे के बाद शिवसेना के प्रमुख बनना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं कर सके.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि जब वह साल 2008 में बन रही फिल्म ‘‘हॉर्न ओके प्लीज’’ से अलग हुई थीं तब उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया था और इसमें मनसे के कार्यकर्ता लिप्त थे.

यह आरोप भी तनुश्री ने लगाया था कि उन्हें मनसे की ओर से धमकियां दी गई थीं और हाल ही में दो व्यक्तियों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की थी. इस बीच, मनसे के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी की युवा शाखा ने बुधवार को ‘‘बिग बॉस’’ के निर्माताओं को एक पत्र सौंपा है. यह पत्र इन खबरों के संदर्भ में सौंपा गया है कि तनुश्री टीवी रियलिटी शो ‘‘बिग बॉस’’ के इन दिनों चल रहे सीज़न में हिस्सा ले रही हैं.

डिंपल कपाड़िया का ये वीडियो हो रहा वायरल, कहा- मैंने देखा है नाना पाटेकर का 'डार्क साइड'

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर धमकी दी है कि अगर तनुश्री शो में हिस्सा लेती हैं तो वे कार्यक्रम के सेट पर हंगामा करेंगे.

महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने बुधवार को नाना पाटेकर का पक्ष लेते हुए कहा था कि वह राज्य की एक जानीमानी हस्ती हैं और राज्य के लिए उन्होंने बहुत काम भी किया है. केसरकर ने तनुश्री के दावे की सत्यता पर सवाल भी उठाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget