एक्सप्लोरर

...अगर ऐसा हुआ तो संजय दत्त फिर जाएंगे जेल!

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप भालेकर ने इस मामले में हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता का आरोप है की सजा के दौरान ज्यादातर संजय दत्त पैरोल या फर्लो पर जेल से बाहर रहे.

नई दिल्ली : संजय दत्त को उनके कौन से अच्छे बर्ताव के लिए जेल से सहूलियत दी गई? हाल ही में यह सवाल पुछते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया था. इस मामले में राज्य सरकार ने अब कोर्ट में जवाब दिया है. महाराष्ट्र सरकार ने जेल से संजय दत्त की 8 महीने पहले ही रिहाई और जेल में VIP ट्रीटमेंट दिए जाने के आरोपों पर जांच के आदेश दिए हैं. महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक अगर जांच में यह बात साबित होती है कि संजय दत्त को जेल में VIP ट्रीटमेंट मिला है तो उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ सकता है. राज्य सरकार के मुताबिक दत्त के लिए अगर फर्लो या पैरोल के नियम तोड़ गए हैं तो सरकार को अभिनेता को वापस जेल भेजने में कोई ऐतराज नहीं है. बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप भालेकर ने इस मामले में हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता का आरोप है की सजा के दौरान ज्यादातर संजय दत्त पैरोल या फर्लो पर जेल से बाहर रहे. ऐसे मे उनका बर्ताव किस तरह अच्छे कैदियों की श्रेणी मे गिना गया? गौरतलब है कि संजय दत्त को अवैध हथियार रखने के जुर्म मे 5 साल की सजा हुई थी. जिसमें से 18 महीने की सजा वह पहले ही काट चुके थे. बाकी बची सजा उन्होंने कुछ महीने पहले ही पुरी की है. लेकिन सजा के दौरान लगभग 118 दिन संजय दत्त पैरोल और फर्लो पर जेल से बाहर रहे. वहीं संजय दत्त को 8 महीने पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया था. 5 साल की सजा पाए दत्त 4 साल 3 महीने और 14 दिन ही जेल में काटकर रिहा हो गए थे. Sanjay-Ranbir2 बता दें कि कि 1993 मुंबई धमाके में संजय को गैर-कानूनी हथियार रखने का दोषी पाया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई थी जिसमें डेढ़ साल की जेल संजय नब्बे के दशक में ही काट चुके थे. 2013 में पुणे की येरवडा जेल से संजय 90 दिन और बाद में 30 दिन की पैरोल पर भी रिहा हुए थे. आपको यह भी बताते चलें कि संजय दत्त की जीवनी पर मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी फिल्म बना रहे हैं. अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म में संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
Ramayana Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'रामायण'? सुबह 7.30 बजे तक 66 करोड़ के हुई पार
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'रामायण'? सुबह 7.30 बजे तक 66 करोड़ के हुई पार
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े 'धुरंधर' से लेकर 'पठान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड
'रामायण' ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े 'धुरंधर' से लेकर 'पठान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड
'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget