एक्सप्लोरर

सजा पूरी होने से पहले संजय दत्त की रिहाई को सही साबित करे महाराष्ट्र सरकार : हाईकोर्ट

मुंबई : बंबई हाईकोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार से कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को अच्छे आचरण के आधार पर सजा पूरी होने से पहले रिहा करने के अपने फैसले को न्यायोचित ठहराने के संबंध में दो सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करे.

अतिरिक्त लोक अभियोजक प्रजाक्ता शिंदे ने अदालत से यह भी कहा कि सरकार ने अपने महाधिवक्ता आशुतोष कुंभाकोनी को मामले में दलील रखने के लिए वकील नियुक्त करने का फैसला किया है. उन्होंने दो सप्ताह के वक्त की मांग की, जिसकी मंजूरी दे दी गई और मामले की सुनवाई एक पखवाड़े तक के लिए टाल दी गई. जस्टिस आर. एम. सावंत और जस्टिस साधना जाधव की बेंच ने यह आदेश पुणे के सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप भालेकर की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दी, जिसमें उन्होंने सजा भुगतने के दौरान संजय दत्त को कई बार मिले फरलो तथा पेरोल को चुनौती दी है. हाईकोर्ट ने 12 जून को महाराष्ट्र सरकार को अपने फैसले को न्यायोचित ठहराने, अभिनेता को आठ महीने पहले जेल से रिहा करने के लिए विचार में लाए गए मानदंडों तथा उनके प्रति उदारता दिखाने के लिए अपनाई गई प्रक्रियाओं के संबंध में एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था. संजय दत्त को मुंबई में मार्च 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले से जुड़े हथियार रखने के दोष में मुंबई की टाडा अदालत ने छह साल जेल की सजा तथा 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. संजय दत्त ने अपनी पूरी सजा पुणे के यरवदा जेल में भुगती. उन्हें 25 फरवरी, 2016 को रिहा कर दिया गया. मुंबई में 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों में 257 लोगों की जान गई थी. sanjay-dutt_jail11 पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह जानना चाहा था कि क्या उप महानिरीक्षक (कारागार) से परामर्श लिया गया या जेल अधीक्षक ने सिफारिश को सीधे महाराष्ट्र सरकार के पास भेज दिया. जस्टिस सावंत ने पूछा, "अधिकारी यह आकलन कैसे कर सकते हैं कि दत्त का आचरण बढ़िया था. उन्हें यह आकलन करने का मौका कब मिला, जबकि आधे समय दत्त पेरोल पर जेल से बाहर ही रहे?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुष्पक विमान के 50 डिजाइन, रावण-जटायु की लड़ाई में लगे साढ़े 6 साल, 'रामायण' डायरेक्टर का बड़ा खुलासा
'रावण-जटायु की लड़ाई में लगे साढ़े 6 साल', 'रामायण' डायरेक्टर का बड़ा खुलासा
Sanjay Gupta Death Live Updates: 'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
लाइव: 'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
'इंडिया में बहुत प्रॉब्लम होती है...', दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद बोले दिलजीत दोसांझ, न्यू ईयर शो का ऐलान
'इंडिया में बहुत प्रॉब्लम होती है...', दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद बोले दिलजीत दोसांझ, न्यू ईयर शो का ऐलान
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget