एक्सप्लोरर

 Madgaon Express  Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की रफ्तार धीमी, 7 दिनों में हुई बस इतनी कमाई

 Madgaon Express  Box Office: कुणाल खेमू की डायरेक्शनल ‘मडगांव एक्सप्रेस’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है. लेकिन फिल्म के लिए अपनी लागत वसूलना मुश्किल लग रहा है.

 Madgaon Express  Box Office Collection Day 7: कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. इस फिल्म  की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही और इसे दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. हालांकि कुणाल खेमू की मडगांव एक्सप्रेस ने धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. चलिए यहां जानते हैं कुणाल खेमू की डायरेक्शनल फिल्म ने  रिलीज के 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘मडगांव एक्सप्रेस’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है. कुणाल खेमू निर्देशित इस फिल्म ने भारत में अब तक 12 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन  कर लिया है.फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. कुणाल खेमू की डायरेक्शन फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 1.5 करोड़ से ओपनिंग की थी.

इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ का कारोबार किया. तीसरे दिन फिल्म ने 2.8 करोड़ कमाए. चौथे दिन ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का कलेक्शन 2.6 करोड़ रहा. वहीं पांचवें दिन फिल्म की कमाई 1.45 करोड़ और छठे दिन 1.2 करोड़ रुपए रही. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 13.50 करोड़ रुपए हो गई है.

‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को छोड़ा पीछे
बता दें कि ‘मडगांव एक्सप्रेस’  का बॉक्स ऑफिस पर रणदीप हुड्डा की  ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से क्लैश हुआ था. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं. हालांकि कुणाल खेमू की डायरेक्शन फिल्म ने रणदीप हुड्डा के निर्देशन में बनी फिल्म को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

जहां ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 7 दिनों में 11 करोड़ ही कमाई सकी है. वहीं ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने अपने पहले हफ्ते में 13 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं गुड फ्राइडे के कारण एक बार फिर लंबा वीकेंड है और उम्मीद है कि मडगांव एक्सप्रेस की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. 

मडगांव एक्सप्रेस कुणाल खेमू की पहली डायरेक्शन फिल्म है
‘मडगांव एक्सप्रेस’  एक कॉमेडी फिल्म है. इसके अभिनेता कुणाल खेमू ने न केवल लिखा है बल्कि निर्देशित भी किया है. ये उनकी पहली डायरेक्शनल फिल्म भी है. फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है. ‘मडगांव एक्सप्रेस’ बचपन के तीन दोस्तों डोडो, पिंकू और आयुष के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका गोवा की यात्रा का आनंद लेने का सपना है. यह फिल्म 22 मार्च 2024 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें:-Shaitaan Box Office Collection Day 21: ‘शैतान’ ने शाहरुख खान की 'डंकी' को दी मात, 21वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा

वीडियोज

Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?
Bharat Ki Baat: Akhilesh-Rahul की जोड़ी का नया दांव, 27 में यूपी और 29 में दिल्ली फतह की तैयारी! | UP
Sandeep Chaudhary: SIR अभियान या टारगेटेड स्ट्राइक? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण |SIR Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
OUT या नॉट आउट, दिल्ली-मुंबई के मैच में तगड़ा बवाल; बीच मैदान में जबरदस्त ड्रामा
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
"लेकिन हमारे बॉस तो आप ही हैं" PM मोदी ने नितिन नबीन को बोला अपना बॉस तो सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
Embed widget