एक्सप्लोरर

Maalik Box Office Collection Day 3: संडे को बॉक्स ऑफिस के 'मालिक' बने राजकुमार राव, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें- 3 दिनों का कलेक्शन

Maalik Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'मालिक' ने संडे को धमाल मचा दिया और अपने कलेक्शन से् हर किसी को हैरान कर दिया.

Maalik Box Office Collection Day 3:  राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की एक्शन ड्रामा ‘मालिक’ को क्रिटिक्स और  दर्शकों से मिक्स्ड रिव्यू मिला था.  जिसके चलते इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं रही. हालांकि वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ाई और अच्छी कमाई कर ली. चलिए यहां जानते हैं ‘मालिक’ ने रलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘मालिक’ ने तीसरे दिन कितनी कमाई की?
राजकुमार ने अभी तक हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरी फिल्में की हैं और अब पहली बार वे ‘मालिक’ में गैंगस्टर के अवतार में नजर आए हैं. पुलकित निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही इसकी रिलीज का इंतजार हो रहा था. 11 जुलाई को ‘मालिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म को पहले ही दिन शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की आंखों की गुस्ताखियों और हॉलीवुड फिल्म सुपरमैन से क्लैश करना पड़ा था.

वहीं इस फिल्म को पहले से सिनेमाघरों में मौजूद सितारे जमीन पर , मेट्रो इन दिनों और मां जैसी फिल्मों से भी मुकाबला करना पड़ा. बावजूद इसके ‘मालिक’ ने रिलीज के पहले दिन 3.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. इसके बाद शनिवार को यानी दूसरे दिन 40 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया
 वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मालिक’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को फिर 5.25 करोड़ कमाए.

इसी के साथ ‘मालिक’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 14.25 करोड़ रुपये हो गई है.

मालिक’ ने 9 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को दी मात
बता दे कि ‘मालिक’ ने 14.25 करोड़ की कमाई के साथ जॉन अब्राहम की द डिप्लोमौट के ओपनिंग वीकेंड़ कलेक्शन 13.45 करोड़ , बैडएस रवि कुमार के 7.77 करोड़, इमरजेंसी के 8.70 करोड़, आजाद के 4.05 करोड़, फतेह के 6.86 करोड़, लवयापा 4 करोड़, मेरे हसबैंड की बीवी 4.65 करोड़, क्रेजी 3.25 करोड़, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव के 1.60 करोड़ के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को मात दे दी है.

मालिक के बारे में सब कुछ
पुलकित द्वारा निर्देशित और टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड व नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म में प्रोसेनजीत चटर्जी भी प्रमुख भूमिका में हैं. यह फिल्म एक आम आदमी मालिक के गैंगस्टर बनन की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है और अंडरवर्ल्ड में उसके बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है. फिल्म में राजकुमार एक अनदेखे अवतार में, एक गुस्सैल युवक के रूप में, दिखाई दे रहे हैं. वहीं मानुषी छिल्लर, अशुमान पुष्कर, स्वानंद किरकिरे और सौरभ शुक्ला ने भी फिल्म  अहम रोल प्ले किया है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान के जीजा की लापरवाही ने किया हाल बेहाल, अस्पताल में हुए भर्ती, करवानी पड़ी 2 बार सर्जरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Collection Live: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का हाल बेहाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मारी बाजी
Box Office LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का हाल बेहाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मारी बाजी
Entertainment News Live: 'आज भी ब्लैक हार्ट है...', शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में अर्शी खान, हिना खान पर साधा निशाना
Live: 'आज भी ब्लैक हार्ट है...', शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में अर्शी खान, हिना खान पर साधा निशाना
'डॉन 3' विवाद: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं पूनम ढिल्लों, एक्टर के पिता ने जताया आभार
'डॉन 3' विवाद: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आईं पूनम ढिल्लों, एक्टर के पिता ने जताया आभार
Friday Box Office: फ्राइडे को 'पेद्दी' का पलड़ा भारी, जानें- 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का कुल कलेक्शन
फ्राइडे को 'पेद्दी' का पलड़ा भारी, जानें- 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का कुल कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Embed widget