एक्सप्लोरर

Exclusive: लॉकडाउन में मुंबई पुलिस के काम आ रही हैं बॉलीवुड के सितारों से सजने वाली वैनिटी वैन्स

देशभर में लॉकडाउन है और ऐसे में मुंबई पुलिस भी मुंबई की सड़कों पर जगह-जगह पूरी मुस्तैदी के साथ पहरा दे रही है. ऐसे में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को शौच से लेकर खाना खाने‌ और कपड़े बदलने तक की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था.

मुंबई: किसी भी फिल्म की शूटिंग के सेट या लोकेशन पर जाने पर आपको वहां पर बड़ी-बड़ी वैनिटी वैन्स खड़ी मिलेंगी. इन वैनिटी वैन्स का इस्तेमाल निजी तौर पर बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे, निर्माता व निर्देशक करते हैं. इनके अलावा, जूनियर आर्टिस्ट्स, डांसर्स, फिल्म तकनीकी क्रू के सदस्यों द्वारा भी सामूहिक तौर पर इनका इस्तेमाल किया जाता है.

मगर मुंबई और देशभर में फिल्मों, सीरियल्स, वेब शोज और ऐड फिल्मों की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली ऐसी ही बड़ी-बड़ी वैनिटी वैन्स का इस्तेमाल अब मुंबई पुलिस की सहूलियत के लिए किया जा रहा है.

दरअसल देशभर में लॉकडाउन है और ऐसे में मुंबई पुलिस भी मुंबई की सड़कों पर जगह-जगह पूरी मुस्तैदी के साथ पहरा दे रही है. ऐसे में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को शौच से लेकर खाना खाने‌ और कपड़े बदलने तक की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन‌ शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स को किराये पर वैनिटी वैन्स मुहैया कराने वाले केतन रावल ने लॉकडाउन में नाकाबंदी के दौरान दिन-रात मुंबई की सड़कों पर पहरा देने वाली पुलिस की मदद करने का फैसला किया है.

Exclusive: लॉकडाउन में मुंबई पुलिस के काम आ रही हैं बॉलीवुड के सितारों से सजने वाली वैनिटी वैन्स

उन्होंने‌ दो दिनों में अब तक कुल 13 वैनिटी वैन्स मुंबई पुलिस की सेवा में नाकाबंदी वाले अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दी हैं. हर वैनिटी वैन में 3-3 कमरे हैं, हर कमरे में अलग से टॉयलेट,‌ सोने‌ की व्यवस्था है और इनमें एयर कंडीशनर भी लगे हुए हैं.

मुंबई ‌के जोगेश्वरी‌ हाईवे इलाके‌ में तैनात महिला पुलिस कांस्टेबल रूपाली गावडे ने वैनिटी वैन उपलब्ध कराये जाने‌ पर एबीपी‌ न्यूज़ से कहा, "पहले हमें शौच के लिए 10 मील से भी अधिक सफर‌ करना पड़ता था और इसके लिए हमें अपनी पुलिस चौकी तक जाना पड़ता था. लेकिन वैनिटी वैन के आने से हमारी इस समस्या का‌ समाधान‌ हो गया है. वहीं, पर‌ तैनात महिला‌ पुलिस कांस्टेबल सुचिता तानावडे ने भी खाने से लेकर शौच की समस्या के हल हो जाने पर अपनी खुशी एबीपी न्यूज़ के साथ साझा की.

कुल 45 वैनिटी वैन के मालिक और पिछले 15 सालों से हर तरह की शूटिंग में अपनी वैनिटी वैन्स उपलब्ध कराने वाले‌ केतन रावल ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "लॉकडाउन के दौरान तमाम तरह की शूटिंग बंद हैं और मेरी तमाम वैन्स बेकार खड़ी‌ हैं. ऐसे में जब मुझे पुलिस की ओर से वैन्स‌ उपलब्ध कराने का प्रस्ताव आया, तो मैंने इस नेक काम में मदद करने के लिए सोचने में बिल्कुल भी देर नहीं की. मानवता के नाते मेरा फर्ज बनता है‌ कि मैं उन पुलिसकर्मियों की मदद‌ करूं जो लॉकडाउन ‌के दौरान कोरोना वायरस जैसी महामारी के खिलाफ रोजाना सड़कों पर खड़े होकर जंग लड़ रहे हैं."

केतन रावल ने बताया कि लॉकडाउन के चलते शूटिंग के बंद हो जाने से उन्हें रोजाना 80,000 से‌ लेकर 1,00,000 रुपये तक का नुकसान हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने‌ इस नुकसान की परवाह नहीं है और उन्हें इस बात की खुशी है कि इस मुश्किल घड़ी में वे किसी तरह से मुंबई पुलिस के काम आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Coronavirus से हुई इस शख्स की मौत से दुखी हैं आलिया-रणबीर, ऐसे किया याद 

ऋतिक रोशन की साली के घर में मिला था कोरोना पॉजिटिव, अब परिवार की रिपोर्ट आई सामने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर', अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- 'हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है...'
'10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर', अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, वजह का भी किया खुलासा
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
जीवी प्रकाश कुमार ने जीता तीसरा नेशनल अवॉर्ड, एआर रहमान ने तारीफ में कहा- 'परिवार का 10वां राष्ट्रीय सम्मान'
जीवी प्रकाश कुमार ने जीता तीसरा नेशनल अवॉर्ड, एआर रहमान ने तारीफ में कही ये बात
'रामायण' इवेंट में रवि दुबे की तारीफ करते नहीं थके नमित मल्होत्रा, 'लक्ष्मण' के किरदार पर कही बड़ी बात
'रामायण' इवेंट में रवि दुबे की तारीफ करते नहीं थके नमित मल्होत्रा, 'लक्ष्मण' के किरदार पर कही बड़ी बात

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget