एक्सप्लोरर

Liger Trailer: जानिए क्यों, लाइगर के ट्रेलर लांच पर भावुक हुए विजय देवरकोंडा

LIGER Trailer: बिना किसी गॉडफादर के साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वाले विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) 'लाइगर' (Liger) फिल्म से बॉलीवुड में भी एंट्री मार चुके हैं.

LIGER Trailer Launch: बिना किसी गॉडफादर के साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वाले विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) फिल्म लाइगर (Liger) से बॉलीवुड में भी एंट्री मार चुके हैं. उनकी फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर के लॉन्च पर विजय काफी भावुक हो गए और उन्होंने अपने प्रसंशकों और समर्थकों को इतना सारा प्यार और हमेशा समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया. 

ट्रेलर लॉन्च पर विजय देवरकोंडा ने कहा, “मैं आज कुछ भी नहीं समझ पा रहा हूं. मेरा मतलब है कि आप लोग मेरे पिता, मेरे दादा या किसी को भी नहीं जानते हैं. हमारे पास ऐसी कोई पृष्ठभूमि भी नहीं है, फिर भी तुम लोगों ने मुझे इतना सारा प्यार दिया है. यह फिल्म आप सभी लोगों को समर्पित है.” ऑडिटोरियम में बैठे लोग फिल्म देखने के लिए उत्साहित थे और लाइगर की पूरी टीम की सराहना कर रहे थे. निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने भी तारीफ करते हुए विजय को सिनेमा में ‘अगली बड़ी चीज’ बताया.

काफी दमदार है 'विजय देवरकोंडा' का अंदाज
ट्रेलर में नजर आ रहे विजय देवरकोंडा का अंदाज काफी दमदार लग रहा है. ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि एक्टर ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म में रम्या कृष्णन, अनन्या पांडे, चंकी पांडे और माइक टाइसन भी हैं. ट्रेलर की सबसे बड़ी यूएसपी बॉक्सिंग आइकॉन माइक टाइसन की एंट्री है.

देवरकोंडा ने बिना कपड़ों के दिया पोज
विजय देवरकोंडा ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया. इस फोटो में एक्टर बिना कपड़ों के पोज देते नजर आए. विजय ने इस फोटो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- "एक फिल्म जिसने मेरा सब कुछ ले लिया. मानसिक और शारीरिक रूप से ये मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका रही है. मैंने इसके लिए अपना सब कुछ दे दिया है! जल्द ही आ रहा है."

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘लाइगर’
बता दें कि फिल्म ‘लाइगर’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं और करण जौहर (Karan Johar) ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म 25 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जो कि हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसी होगी रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' की एंडिंग? नितेश तिवारी ने कर दिया खुलासा
कैसी होगी रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' की एंडिंग? नितेश तिवारी ने कर दिया खुलासा
अजय की चौहान में विक्रांत मैसी की एंट्री, किरदार का भी चल गया पता!
अजय की चौहान में विक्रांत मैसी की एंट्री, किरदार का भी चल गया पता!
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget