एक्सप्लोरर

हम लोग हिंदू है..' दोबारा जन्म मिले तो भगवान मुझे लड़का बनाना, लता मंगेशकर ने क्यों कही थी ऐसी बात

Lata Mangeshkar On Reincarnation: दिग्गज गायिका लता मंगेशकर दोबारा जन्म नहीं लेना चाहती थीं. उन्होंने कहा था कि अगर दोबारा जन्म मिले भी तो लड़की नहीं बल्कि लड़के के रुप में मिले.

Lata Mangeshkar On Reincarnation: दिग्गज गायिकाा लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं है. लता मंगेशकर ने संगीत की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया वो मुकाम संगीत की दुनिया में हिन्दुस्तान की धरती पर दूसरे किसी गायक को नसीब नहीं हुआ. आज चाहे लता जी इस दुनिया में नहीं है लेकिन वे अपनी मखमली आवाज से सदा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी. वे खुद भी कहा करती थी कि मेरी आवाज ही मेरी पहचान है.

7 दशक तक संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर ने राज किया. छोटी सी उम्र से उन्होंने ये सफर शुरू किया था और अपनी मखमली, सुरीली आवाज से हर दिल पर राज किया. लता मंगेशकर की पूरी दुनिया दीवानी रही. लेकिन वे ही लता दीदी इस दुनिया में दोबारा जन्म नहीं लेना चाहती थीं. उन्होंने कहा था कि अगर मुझे भगवान वापस इस दुनिया में भेजें भी तो लड़की नहीं लड़का बनाकर भेजें. 

भगवान करें मुझे पुनर्जन्म न मिलें

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar)

लता दीदी राजीव शुक्ला को दिए एक इंटरव्यूज में जिक्र कर चुकी हैं कि वे दोबारा जन्म नहीं लेना चाहती हैं. इंटरव्यू में लता जी ने कहा था कि, 'हम लोग हिंदू हैं और हम लोग पुनर्जन्म में मानते हैं. अगर वाकई पुनर्जन्म हैं तो भगवान करें मुझे पुनर्जन्म न मिलें. और अगर उसको (भगवान) पुनर्जन्म देना है तो भारत में ही दें. महाराष्ट्र में ही दें. छोटे से घर में ही दें. और लड़की नहीं लड़का बनाकर दें. 

दोबारा लता मंगेशकर भी नहीं बनना चाहती थीं लता दी

लता दी की इच्छा थी कि अगर उन्हें दोबारा जन्म मिले तो लता मंगेशकर के रुप में न मिले. इसके पीछे कई गहरे राज थे. चाहे लता दी ने खूब नाम और शोहरत हासिल की हो लेकिन फिर भी वे दोबारा लता मंगेशकर नहीं बनना चाहती थी. इसके पीछे की वजह थी उनका कड़ा संघर्ष.

लता दी ने अपनी जीवन में खूब शोहरत के साथ ही खूब दुःख और दर्द भी देखा था. इसी वजह से वे दोबारा इस दुनिया में जन्म न लेने की बात कहती थी. और अगर दोबारा जन्म मिले तो उन्हें लड़की नहीं बल्कि एक लड़के के रुप में जन्म चाहिए था. क्योंकि एक महिला के रुप में भी लता दी ने काफी बुरे दिन देखें थे. गौरतलब है कि लता दी ने शादी भी नहीं की थी. वे ताउम्र कुंवारी रही. 

यह भी पढ़ें: Vedaa Advance Booking: जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की होगी कांटे की टक्कर, एडवांस बुकिंग में 'खेल खेल में' निकली आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल: इन्विटेशन न मिलने पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ये
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल: इन्विटेशन न मिलने पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा ये
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget