एक्सप्लोरर

बिग बी और धर्मेंद्र ने खास अंदाज में दी लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर किए भावुक VIDEO

लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर के 90वें जन्मदिन के अवसर पर महानायक अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने खास अंदाज में शुभकमाएं दी हैं. इन लीजेंड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज साझा किया..

लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर के 90वें जन्मदिन के अवसर पर महानायक अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने खास अंदाज में शुभकमाएं दी हैं. इन लीजेंड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज साझा कर भारतीय फिल्म संगीत में उनके योगदान को याद किया है.

इस वीडियो के कैप्शन में बिग बी ने लिखा, "लता जी के 90वें जन्मदिन पर, गहरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मेरी संवेदनाएं और मेरी भावनाएं." सात मिनट के इस वीडियो में अमिताभ को लता मंगेशकर की उपलब्धियों की सराहना करते और उनके लिए उनके मन में कितना सम्मान है, यह कहते देखा जा सकता है.

अमिताभ ने कहा, "लता जी जीवन में कई रिश्ते ऐसे होते हैं जिनका कोई हिसाब नहीं होता..ना देने वाले जानते हैं क्या-क्या दिया और न लेने वाले जानते हैं क्या-क्या लिया..ना कोई तोल होता है, ना गिनती होती है..ऐसे रिश्ते जिनमें केवल प्रेम और श्रद्धा होती है, इन रिश्तों की संख्याएं नहीं होती, इन रिश्तों का कोई स्वरूप नहीं होता..ये रिश्ते अपनी परिभाषा स्वयं करते हैं. ऐसे ही एक रिश्ते का नाम है लता दीनानाथ मंगेशकर."

उन्होंने आगे कहा, "आपका गाना सुनके ऐसा लगता है कि मन अपने आप बंद कमरे से निकल के आपकी आवाज के साथ चल रहा है और फिर लौट के उसी धुन में रहता है. लता जी आपके सुरों के बिना संगीत अधूरा है." लता मंगेशकर ने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है जिनमें 'अभिमान', 'जंजीर' और 'सिलसिला' शामिल है.

बिग बी और धर्मेंद्र ने खास अंदाज में दी लता मंगेशकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर किए भावुक VIDEO

सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं धर्मेंद्र ने भी लता मंगेशकर को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. धर्मेंद्र ने भी एक भावुक वीडियो शेयर की इस वीडियो में धमेंर्द्र कहते दिख रहे हैं, हमारी प्यारी-प्यारी लता जी दुनियाभर की प्यारी हैं.उनकी आवाज और मीठे बोल दिल में उतर जाते हैं. उन्होंने कहा कि आज भले ही लता जी 90 साल की हो गईं लेकिन उन्हें वो आज भी 9 साल की गुड़िया जैसी लगती हैं. धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर के लिए एक खूबसूरत शेयर भी अर्ज किया..

रूह में उतर जाती है वाणी इनकी मन मोह लेते हैं मीठे बोल इनके इनकी जुबां से झड़ते फूलों की खूशबू से मुअत्तर है फिजा भी खुशनसीब हूं दोस्तों, बड़ी खुशनसीबी से नसीब हुई है सोहबत इनकी

आपको बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 में एक मध्यम वर्गीय मराठा परिवार में हुआ. पांच साल की उम्र से ही उन्होंने गाना शुरू किया था. पिता दीनानाथ मंगेशकर ही उनके गुरु थे. पिता नहीं चाहते थे कि लता फिल्मों में गाएं. लेकिन सब कुछ ऐसा नहीं हुआ जैसा उन्होंने सोचा था. उनके निधन के बाद लता के ऊपर घर की पूरी जिम्मेदारी आ गई. इसके बाद घर में बड़ी होने के नाते उन्होंने इसी से अपनी जीविका कमाना शुरू कर दिया. उस दौर में शुरू हुआ ये सफर अभी भी जारी है.

(इनपुट- एजेंसी)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉस एंजिल्स में 'रामायण' का हुआ वर्ल्ड प्रीमियर, रणबीर कपूर-साई पल्लवी समेत रेड कार्पेट पर स्टारकास्ट ने बिखेरा जलवा
लॉस एंजिल्स में 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर, रणबीर-साई पल्लवी ने लूटी महफिल
Box Office: मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, थमने को नहीं तैयार 'दृश्यम 3', जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, 'दृश्यम 3' का भी दिखा दम
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget