एक्सप्लोरर

क्रिकेट की 'जबरा' फैन हैं लता मंगेशकर, फोटोग्राफी का है शौक, पेरिस का नाम सुनते ही चमक जाती हैं आंखें

Happy Birthday Lata Mangeshkar : आज लता मंगेशकर का 90वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर आप जानिए कि गाने के अलावा लता मंगेशकर को अपनी निजी जिंदगी में क्या-क्या पसंद है.

Happy Birthday Lata Mangeshkar : लता मंगेशकर को 'स्वर कोकिला' और 'सुर सामाज्ञी' कहा जाता है, उनके आवाज की पूरी दुनिया दीवानी है,  लेकिन खुद लता मंगेशकर को क्रिकेट का खुमार है. एक आम इंसान की तरह वो सचिन तेंदुलकर जबरा फैन हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फोटोग्राफी का बड़ा शौक है. वो पहले जब भी किसी टूर पर जातीं तो कैमरा जरुर उनके साथ होता. उन्हें कैमरे की इतनी बारीक जानकारियां हैं कि कभी कभी लोग सुनकर चौक जाते हैं.

लता मंगेशकर की जीवनी लिखने वाली हरीश भिमानी ने अपनी किताब में इसका जिक्र किया है. किताब के सिलसिले में करीब 7 सालों तक हरीश भिमानी लता मंगेशकर के टूर में उनके साथ रहे. इसी दौरान एक बार उन्हें फोटोग्राफी के बारे में पता चला. वो लिखते हैं, ''आज अगर फोटोग्राफर लता का फोटोग्राफी का मूड है तो कमरे में लेन्स वगैरह निकालकर बिस्तर पर बिछाए जाएंगे. लेकिन किसी के आने पर कहा जाएगा कि बस यूं ही सफाई हो रही थी. इसके बाद वो कहेंगी कि चलो तुम्हारी एक तस्वीर खींच लेती हूं और इसी के साथ ही फोटोग्राफी सेशन की शुरुआत हो जाएगी.''

पेरिस सुनते ही चमक जाती हैं लता की आंखें

हर बड़े सितारे को अपनी चमक धमक की एक कीमत चुकानी पड़ती है. आम लोगों की तरह ना वो सड़क पर चल सकते हैं ना ही घूम सकते हैं. सितारों को अपने देश से बाहर उस जगह, उस शहर की तलाश रहती है जहां वो आम लोगों तरह कुछ समय बिता सकें. ऐसे सुकून भरे पल के लिए लता मंगेशकर को पेरिस बहुत पसंद है.

क्रिकेट की 'जबरा' फैन हैं लता मंगेशकर, फोटोग्राफी का है शौक, पेरिस का नाम सुनते ही चमक जाती हैं आंखें

हरीश भिमानी ने अपनी किताब में लिखा है कि पेरिस का नाम आते ही उनकी आंखों में चमक आ जाती है. खुद लता इस बारे में कहती हैं, ''यहां पर होटल में रहने वाला, रास्ते पर चलने वाला हर इंसान मुझे पहचानता नहीं है. ऐसा लगता है कि 'लाइट्स ऑफ हो गई हैं और कैमरा हटा दिया गया है.'''

क्रिकेट की जबरा फैन हैं लता मंगेशकर

भारत में क्रिकेट का खुमार हर किसी के सिर पर छाया रहता है. ऐसा ही लता मंगेशकर के साथ भी है. वो कोई भी मैच मिस नहीं होने देती. अगर भारत कोई मैच हार जाए तो उनका मूड ऐसा खराब होता है कि नॉर्मल होने में उन्हें वक्त लग जाता है. उनके इस क्रिकेट से प्यार का जिक्र यतीन्द्र मिश्र ने अपनी किताब ‘लता : सुर-गाथा' में विस्तार से किया है.

क्रिकेट की 'जबरा' फैन हैं लता मंगेशकर, फोटोग्राफी का है शौक, पेरिस का नाम सुनते ही चमक जाती हैं आंखें

किताब लिखने के दौरान का एक वाकया याद करते हुए यतीन्द्र ने कुछ समय पहले एक ब्लॉग में लिखा, ''अगर किसी दिन सचिन तेंदुलकर खेल रहे हैं और भारत हार गया है, तो समझिए कि बातचीत हफ्तों तक टलने वाली है. यह क्रिकेट ही था, जो ‘लता : सुर-गाथा’ में एक विवादी स्वर की तरह सामने आ जाता था. हर बार दीदी जब क्रिकेट के मोह से निकलकर कई दिनों के अन्तराल के बाद बतियाती थीं, तो उनकी आवाज़ में वो खुशी भी शामिल रहती थी कि कैसे पिछला मैच बड़े शानदार ढंग से भारत जीत गया है. फिर एस.डी. बर्मन की बात के बीच में बड़े आराम से महेन्द्र सिंह धोनी चले आते थे.''

पांच साल की उम्र से गायन की शुरुआत

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 में एक मध्यम वर्गीय मराठा परिवार में हुआ. पांच साल की उम्र से ही उन्होंने गाना शुरु किया था. पिता दीनानाथ मंगेशकर ही उनके गुरु थे. पिता नहीं चाहते थे कि लता फिल्मों में गाएं. लेकिन सब कुछ ऐसा नहीं हुआ जैसा उन्होंने सोचा था. उनके निधन के बाद लता के ऊपर घर की पूरी जिम्मेदारी आ गई.

लता ने 2016 में प्रभु चावला को दिए एक इंटरव्यू में उन दिनों को याद करते हुए बताया, ''13 साल की उम्र में पिता का देहांत हो गया. इंसान को वक्त सब सिखा देता है. मराठी लोग जो हिंदी में काम करते थे उनके उच्चारण वैसे ही होते थे. शुरु में मुझे भी डर लग रहा था. जब मेरे सर पर पूरा भार आ गया तो मैंने उर्दु, हिंदी सीखी.''

क्रिकेट की 'जबरा' फैन हैं लता मंगेशकर, फोटोग्राफी का है शौक, पेरिस का नाम सुनते ही चमक जाती हैं आंखें

लता मंगेशकर करीब 30,000 गाने गा चुकी हैं. अब लता गाने कम ही गाती हैं. इस दौर के संगीत से लता निराश भी दिखती हैं. अपने इसी इंटरव्यू में लता ने कहा, ''गानों का महत्व अब फिल्मों में कम होता जा रहा है. पहले कैबरे होता था और उसके लिए आर्टिस्ट अलग होते थे. हेलन थीं उनके लिए गाने बनते थे. आज हीरोइन ही कैबरे करने लगी है. पहले जैसे गाने अब आते नहीं है. अब तो एक ही टाइप के गाने गाते हैं. अब हीरो हीरोइन सपना देख रहे हैं, ऐस ही गाने आते हैं अब.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget