एक्सप्लोरर

मुंबई ब्लास्ट में नाम आते ही 'नायक' से 'खलनायक' बन गए संजय दत्त, एक गलती ने बदल दी पूरी ज़िंदगी

Sanjay Dutt Arms and Ammunition case: ‘संजू स्पेशल’ की दूसरी कड़ी में आज हम संजय दत्त के उस मुश्किल वक्त की बात कर रहे हैं, जब उन्हें देशद्रोही तक कहा जाने लगा था.

मुंबई: बॉलीवुड में संजय दत्त उन एक्टर्स में से हैं जिनकी फिल्में हिट हो या फ्लॉप लेकिन उनका फैन फॉलोइंग लगातार बनी रहती है. संजय दत्त ने अपनी ज़िंदगी में ऐसे कई काम किए हैं, जिसके बारे में जानकर फैंस उनसे दूर हो सकते थे, उनसे नफरत कर सकते थे या फिर उनकी फिल्मों को देखना छोड़  सकते थे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ. जब जब संजय दत्त अपनी गलतियों की वजह से सुर्खियों में आए और मुश्किलों का सामना किया तब तब संजय के फैंस उनके साथ उस मुश्किल घड़ी में खड़े नज़र आए. फिर वह चाहे उनकी ड्रग्स की आदत हो, गर्लफ्रेंड्स की खबरें हों या फिर मुंबई धमाके के वक्त अवैध तरीके से घर में हथियार रखने का मामला. हर दौर में संजू बाबा को उनके फैंस का खूब साथ मिला.

जल्द ही संजय दत्त की ज़िंदगी का हर पहलू सिनेमाघरों में फिल्म संजू में देखने को मिलेगा. फिल्म की रिलीज से पहले एबीपी न्यूज़ लाया है एक सीरिज जिसमें संजय दत्त की ज़िंदगी से जुड़ी तमाम पहलुओं को जानने और समझने को मिलेगा.

मुंबई ब्लास्ट में नाम आते ही 'नायक' से 'खलनायक' बन गए संजय दत्त, एक गलती ने बदल दी पूरी ज़िंदगी

‘संजू स्पेशल’ की दूसरी कड़ी में आज हम संजय दत्त के उस मुश्किल वक्त की बात कर रहे हैं, जब उन्हें देशद्रोही तक कहा जाने लगा था. दरअसल संजय दत्त मुंबई सीरियल बम धमाकों के दौरान अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में फंस गए थे. जिसके बाद उन्हें अप्रैल 1993 में गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या था मामला ?

12 मार्च 1993 को मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट हुए. इसी मामले में पुलिस जांच में ये बात सामने आई थी कि संजय दत्त ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से अवैध तरीके से हथियार लिए. उन्हें अपने घर में रखा और बाद में पुलिस की रेड की डर से उन्हें खत्म कर दिया.

इन आरोपों पर संजय दत्त ने अदालत में कहा था कि वो अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान थे. यही वजह थी कि उन्होंने हथियार रखे थे. उन्होंने कहा था कि उस वक्त वो घबरा गए थे और कुछ लोगों के कहने पर ऐसा किया था.

कैसे आया था नाम ?

1993 में मुंबई पुलिस में ज्वाइंट सीपी रहे एन एन सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात चीत में संजय के इस फंसने के बारे में काफी कुछ बताया था. उन्होंने कहा था कि संजय के दोस्त यूसुफ नलवाला ने ही संजय के बारे में बताया था. एन एन सिंह ने बताया कि उन्हें मुंबई के किसी बहुत बड़ी राजनैतिक शख्सियत ने कहा था कि यूसुफ नलवाला को पकड़ो वह बहुत कुछ जानता है. सिंह ने कहा कि उसी राजनेता के कहने पर पुलिस ने यूसुफ नलवाला को पकड़ा और जब यूसुफ से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 'संजय दत्त के घर पर हथियार रखे गए थे. उन्होंने मॉरिशस से फोन किया और फिर हमने जाकर उनके घर से हथियार लिए और उन्हें नष्ट किया.'

संजय दत्त के पास कितने हथियार थे ?

मुंबई ब्लास्ट में नाम आते ही 'नायक' से 'खलनायक' बन गए संजय दत्त, एक गलती ने बदल दी पूरी ज़िंदगी

उस वक्त के मुंबई के ज्वाइंट सीपी एन एन सिंह ने पूरी कहानी बयान करते हुए कहा कि संजय दत्त को 3 AK 56 राइफ्लस, कुछ हथगोले और कुछ कारतूस दिए गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने 2 राइफल्स, हथगोले और कुछ कारतूस वापस कर दिए थे.

कैसे हुई थी गिरफ्तारी ?

जब इस मामले में संजय दत्त का नाम सामने आया, तब संजय ने उस वक्त के मुंबई के पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया को फोन किया और मामले के बारे में पूछा. संजय ने उन्हें ये भी कहा कि अगर उनकी जरूरत है तो वह वापस आने को तैयार हैं. लेकिन उस वक्त राकेश मारिया ने उनसे कहा कि 'बेटा तुम अपना काम पूरा करो और अपने तय वक्त पर ही आओ...' इस बात का ज़िक्र यासिर उस्मान कि किताब ‘बॉलीवुड का बिगड़ा शहज़ादा: संजय दत्त’ में है.

मुंबई ब्लास्ट में नाम आते ही 'नायक' से 'खलनायक' बन गए संजय दत्त, एक गलती ने बदल दी पूरी ज़िंदगी

19 अप्रैल 1993 को संजय दत्त अपनी फिल्म ‘आतिश’ के क्लाइमैक्स का शूटिंग करके मॉरिशस से वापस लौट रहे थे. इधर मुंबई पुलिस उनको गिरफ्तार करने की तैयारियां कर रही थी. यासिर उस्मान की किताब के मुताबिक संजय दत्त की फ्लाइट रात 2 बजकर 15 मिनट पर मुंबई पहुंची. संजय जैसे ही एयरपोर्ट की इमिग्रेशन एरिया से बाहर आए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

20 साल बाद 5 साल की सज़ा

कई सालों तक केस चलने के बाद टाडा कोर्ट ने संजय दत्त को 31 जुलाई 2007 को 6 साल की सज़ा सुनाई. बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी. इस दौरान संजय अपनी फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे थे तभी साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने टाडा कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए उन्हें 5 साल की सज़ा सुना दी.

मुंबई ब्लास्ट में नाम आते ही 'नायक' से 'खलनायक' बन गए संजय दत्त, एक गलती ने बदल दी पूरी ज़िंदगी

संजय दत्त ने पुणे की यरवडा जेल में करीब 42 महीने गुज़ारे. उन्हें जेल में अच्छे व्यवहार के चलते सज़ा खत्म होने से पहले ही रिहा कर दिया गया.

हथियार रखने की एक गलती ने संजय दत्त को कई सालों तक परेशान किया. संजय ने खुद भी कुछ इंटरव्यू के दौरान इस बात को माना कि उस दौरान उनसे गलती हुई थी. संजय की इस गलती से उनके परिवार को भी कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.

29 जून को रिलीज़ होगी संजय की बायोपिक

संजय दत्त की ज़िंदगी पर बन रही फिल्म ‘संजू’ में उनके ड्रग्स के दौर का भी जिक्र है. फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर ने उनकी भूमिका निभाई है. फिल्म में संजय की ज़िंदगी से जुड़े लगभग सभी किरदारों को शामिल किया गया है. संजय के पिता सुनील दत्त का रोल परेश रावल, मां नरगिस दत्त का रोल मनीषा कोइराला, पत्नी का मान्यता का रोल दीया मिर्ज़ा ने निभाया है. फिल्म में दोस्त की भूमिका में विकी कौशल और पत्रकार का किरदार अनुष्का शर्मा ने निभाया है. इस फिल्म में सोनम कपूर भी हैं जिन्हें संजू की प्रेमिका के तौर पर दिखाया गया है. राजकुमार हीरानी ने इस फिल्म को लिखा और निर्देशन भी उन्हीं का है. फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, थमने को नहीं तैयार 'दृश्यम 3', जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, 'दृश्यम 3' का भी दिखा दम
लॉस एंजिल्स में 'रामायण' का हुआ वर्ल्ड प्रीमियर, रणबीर कपूर-साई पल्लवी समेत रेड कार्पेट पर स्टारकास्ट ने बिखेरा जलवा
लॉस एंजिल्स में 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर, रणबीर-साई पल्लवी ने लूटी महफिल
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget