एक्सप्लोरर

Box Office : जानें, 4 दिनों में श्रीदेवी की 'मॉम' ने की है कितनी कमाई?

नई दिल्ली: लंबे अर्से बाद सिल्वर स्क्रिन पर वापसी करने वाली इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. श्रीदेवी की इस फिल्म ने चार दिनों में 16.92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

तरण आदर्श के मुताबिक श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ ने शुक्रवार को 2.90 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की. तो वहीं शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस की पटरी पर रफ्तार पकड़ते हुए 5.08 करोड़ रुपये की कमाई की. रविवार को भी फिल्म ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए 6.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इस तरह फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर कुल 14.40 करोड़ रुपये की कमाई की. सोमवार को फिल्म ने 2.52 करोड़ की कमाई है. इस तरह से चार दिनों में फिल्म ने 16.92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

आपको बता दें कि ‘मॉम’ में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी लीड रोल में हैं जो फिल्म में मां का क़िरदार निभा रही हैं. फिल्म में श्रीदेवी अपनी बेटी के साथ हुई एक घटना के बाद हालातों से लड़ती है. इस फिल्म में श्रीदेवी ‘देवकी’ नामक किरदार में हैं, जो दो बेटियों की मां हैं और उनके पास एक परफेक्ट फैमिली है.

श्रीदेवी के करियर की 300वीं फिल्म

खास बात यह है कि ‘मॉम’ का प्रोडक्शन श्रीदेवी के फिल्मकार-पति बोनी कपूर ने किया है. यह फिल्म श्रीदेवी के इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होने के अवसर पर आज 7 जुलाई को रिलीज हुई है. दरअसल 7 जुलाई, 1967 को महज 4 साल की उम्र में पहली बार तमिल फिल्म थुनीवं के सेट पर पहुंची श्रीदेवी की ‘मॉम’ उनके करियर की 300वीं फिल्म भी है.

एबीपी न्यूज़ की फिल्म समीक्षा के मुताबिक इस फिल्म की कहानी बहुत ही साधारण है लेकिन इसे श्रीदेवी की बेहतरीन एक्टिंग ने असाधारण बना दिया है. इसी साल अप्रैल में रवीना टंडन की फिल्म ‘मातृ’ रिलीज हुई थी जिसका प्लॉट और कहानी सब कुछ ‘मॉम’ जैसा ही था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की 300 करोड़ क्लब में एंट्री, 8 बजे तक किया इतना कलेक्शन
'जेलर 2' की 300 करोड़ क्लब में एंट्री, 8 बजे तक किया इतना कलेक्शन
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दलेर मेहंदी शराब पीते हैं? सिंगर ने खुद बताया सच
दलेर मेहंदी शराब पीते हैं? सिंगर ने खुद बताया सच
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' ने कमाए 5.96 करोड़, 1 लाख से ज्यादा टिकट बिके, 2770 तक पहुंची कीमत
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' ने कमाए 5.96 करोड़, 1 लाख से ज्यादा टिकट बिके

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget