शाहरुख के बर्थडे पर आधी रात को मचेगी धूम, सिद्धार्थ आनंद ने दिया हिंट! क्या आने वाला है 'किंग' का नया टीजर?
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद लगातार क्रिप्टिक पोस्ट कर रहे हैं, जिससे माना जा रहा है कि शाहरुख के बर्थडे 2 नवंबर पर किंग से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट या टीजर दस्तक दे सकता है.

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. फैंस को उम्मीद है कि इस दिन शाहरुख खान की अगली फिल्म 'किंग' से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट या फिर टीजर भी सामने आ सकता है. ये चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि इसके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद लगातार अपने सोशल मीडया पोस्ट में कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे है कि शाहरुख के बर्थडे पर आधी रात को कुछ बड़ा हो सकता है.
सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट के टाइम पर पड़ी फैंस की नजर
बता दें कि बीते कुछ दिनों में सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स हैंडल से तीन पोस्ट किए हैं और उनके इन तीनों ही पोस्ट में टाइम पर फैंस ने ध्यान दिया. उन्होंने तीनों ही पोस्ट रात के 12 बजे के आस-पास किए हैं. इससे माना जा रहा है कि शाहरुख के जन्मदिन पर आधी रात को मेकर्स कुछ बड़ा धमाका कर सकते हैं. उन्होंने हालिया ट्वीट भी 31 अक्टूबर को रात 12 बजकर 17 मिनट पर किया. उन्होंने लिखा था, 'टू सेलिब्रेट.'
नेटिजंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
सिद्धार्थ आनंद के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या आपने इस बात पर गौर किया कि जान बूझकर सिद्धार्थ आनंद अपनी पोस्ट के लिए रात 12 बजे का वक्त चुन रहे हैं? आधी रात को रिलीज करने का मतलब ये है कि एडिट्स, रिएक्शन और कभी ना खत्म होने वाली चर्चा के साथ फैंस तुरंत एक्टिव हो जाते हैं. सुबह होते ही टीजर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाएगा. ये मार्केटिंग तो नेक्स्ट लेवल है.'
Have you noticed how Sid Anand deliberately chose 12 AM for the release? A midnight drop means the fan armies take over social media instantly with edits, reactions and endless discussions. By sunrise, the teaser will have already generated massive buzz across the internet. Now that's some next level marketing by Lord Sid Anand 🛐
— Sahil (@sahilusion) October 31, 2026
एक यूजर ने लिखा, 'प्रोडक्शन हाउस और डायरेक्टर ने ट्वीट्स कर दिए हैं और अब समय भी लगभय तय नजर आ रहा है. कल के और पहले के ट्वीट्स से पूरी संभावनाएं नजर आ रही है. 2 नवंबर, रात 12 बजे.'
The tweets from the director and the production house has been came and now it's likely assuring the time also.... 2nd Nov 12am (most probably according to tomorrow tweet and the previous tweets timing). Be seated... 2 days to go... #King #ShahRukhKhan
— Sayed Ali (@AliSayed65757) October 30, 2026
एक अन्य ने लिखा, 'यानी कल रात 12 बजे #KING टीज़र आएगा. अब दुनिया के जश्न मनाने का समय आ गया है.'
Means 12 am #KING Teaser tomorrow Its time for world to celebrate #KING #SRK
— Movie_Reviews (@MovieReview_Hub) October 30, 2026
24 दिसंबर को आएगी 'किंग'
इससे पहले हाल ही में शाहरुख का फिल्म से नया पोस्ट सामने आया था. जिसमें वो हाथ में बंदूक लिए और मुंह में गुलाब दबाए नजर आए थे. जबकि 2025 में उनके बर्थडे पर किंग का टीजर शेयर किया गया था. किंग 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.





















