एक्सप्लोरर

‘केदारनाथ’ पर लगे लव जिहाद के आरोप पर बोले फिल्म मेकर- "फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं"

सारा अली खान के डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' पर लव जिहाद जैसे आरोप लग रहे हैं ऐसे में फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान बताया है कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है.

सारा अली खान की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ये फिल्म काफी समय से विवादों में घिरी हुई है. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला और डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने बताया है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘केदारनाथ’ में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. भाजपा के एक नेता द्वारा इस फिल्म पर प्रतिबंध की मांग के कुछ दिनों बाद यह प्रतिक्रिया आई है.

देहरादून की भाजपा मीडिया संबंध टीम के सदस्य अजेन्द्र अजय ने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष प्रसून जोशी को पत्र लिख कर कहा था कि सबसे खराब मानव त्रासदियों में एक की पृष्ठभूमि पर आधारित होने के बावजूद फिल्म हिंदू भावनाओं का मजाक उड़ाती है. विवाद के बारे में पूछे जाने पर रोनी ने संवाददाताओं से कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि आज तक किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया. इस विषय के लिए सेंसर बोर्ड एकमात्र संस्था है.

‘केदारनाथ’ पर लगे लव जिहाद के आरोप पर बोले फिल्म मेकर-

अभिषेक कपूर ने कहा, ‘‘सभी लोग रचनात्मक लोग हैं. हम सब पहले भारतीय हैं और मुझे नहीं लगता कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक है.’’ निर्माता ने फिल्म का ट्रेलर जारी किये जाने के अवसर पर फिल्म के बारे में ये बाते बताई हैं.

आपको बता दें कि इस फिल्म पर ‘‘लव जिहाद’’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुये भाजपा नेता ने फिल्म में एक मुस्लिम लड़के और एक हिन्दू तीर्थयात्री लड़की की प्रेम कहानी पर आपत्ति जताया था. रोनी ने कहा कि कोई राय बनाने से पहले फिल्म देख लेनी चाहिए.

‘केदारनाथ’ में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं. सारा की यह पहली फिल्म है. यह फिल्म सात दिसंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
सितंबर महीने में साउथ की तीन फिल्मों का धमाका, 'मिर्जापुर' बनी नंबर वन, पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 325 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 5.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 325 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 5.30 बजे तक का कलेक्शन
आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइट सिक्योरिटी में दिखे सलमान खान, करीना संग दिए पोज, छोटी फैन पर लुटाया प्यार
आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टाइट सिक्योरिटी में दिखे सलमान खान, करीना संग दिए पोज, छोटी फैन पर लुटाया प्यार
सुलझ गया जहीर-सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' का कोर्ट विवाद, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
सुलझ गया जहीर-सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' का कोर्ट विवाद, जानें कब होगी रिलीज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget