एक्सप्लोरर

Sanjay Dutt के बर्थडे पर KD-The Devil का फर्स्ट लुक आउट, अतरंगी अवतार में दिखें एक्टर

KD The Devil First Look: संजय दत्त ने अपने 65वें जन्मदिन के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'KD The Devil' से अपने फर्स्ट लुक की झलक दिखाई है. इसमें एक्टर अतरंगी अवतार में नजर आ रहे हैं.

KD The Devil First Look: बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. दिग्गज एक्टर सुनील दत्त और एक्ट्रेस नरगिस के घर संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई में हुआ था. संजय दत्त ने अपने पैरेंट्स की राह पर चलते हुए बॉलीवुड में करियर बनाया और वे काफी सफल भी रहे. 

संजय दत्त ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी शुरुआत की थी. जबकि लीड एक्टर के रुप में उनके करियर का आगाज साल 1981 की हिट फिल्म 'रॉकी' से हुआ था. तब से लेकर अब तक संजय दत्त का फिल्मी सफर जारी है. अपने जन्मदिन पर भी एक्टर ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है.

KD The Devil से 'संजू बाबा' का फर्स्ट लुक आउट

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

संजय दत्त को उनके फैंस प्यार से 'बाबा' और 'संजू बाबा' भी बुलाते हैं. संजू बाबा ने अपने 65वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है. एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'KD-The Devil' से अपने फर्स्ट लुक की झलक दिखाई है. इसमें वे अतरंगी अवतार में देखने को मिल रहे हैं. संजय दत्त एक बार फिर से विलेन के रोल में देखने को मिलेंगे. उनके किरदार का नाम 'धाक देवा' होगा. संजय दत्त ने अपने किरदार की जो झलक दिखाई है उसमें वे हाथ में पुलिस का डंडा पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. 

संजय दत्त ने शेयर की पोस्ट

संजय दत्त ने अपने फर्स्ट लुक का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. उन्हने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि, 'शैतान के लोकतंत्र का भगवान धाक देवा ने केडी के विंटेज युद्ध क्षेत्र में कदम रखा है और अब तूफान आने वाला है'. संजय दत्त के इस अतरंगी अवतार को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं अपने चहेते सुपरस्टार को फैंस बर्थडे की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. 

शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही भी हैं 'KD The Devil' का हिस्सा

संजय दत्त की इस अपकमिंग फिल्म का हिस्सा शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसी एक्ट्रेसेस भी हैं. ये फिल्म 1970 के शुरुआती दौर में बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है. संजय, नोरा और शिल्पा के अलावा इसमें लीड रोल में वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद और ध्रुव सरजा भी नजर आने वाले हैं. खबरें है कि KD The Devil दिसंबर 2024 तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. 

यह भी पढ़ें: OTT Most Watched Series: ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए शो में 'बिग बॉस OTT 3' ने किया टॉप, जानें टॉप 10 में किसे मिली कौन सी पोजिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Box Office: 8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget