एक्सप्लोरर

सरोगेसी से जुड़वां बच्चों के डैड बने करण जौहर, बच्चों के नाम रखे रूही और यश

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं. इन जुड़वा बच्चों में एक बेटा और एक बेटी है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बच्चों का जन्म अंधेरी के मसरानी अस्पताल में हुआ. मेरे बच्चे मेरी जान; रूही और यश- करण करण जौहर ने बयान जारी कर कहा, ''मैं अपने जीवन की दो नई खुशियां आपसे साझा करते हुए बेहद खुश हूं, ये हैं मेरे बच्चे मेरी जान; रूही और यश. मेडिकल साइंस की मदद से दुनिया में आए इन बच्चों का पिता बन मैं धन्य महसूस कर रहा हूं.'' करण ने आगे लिखा, ''मेरा सपना पूरा करने के लिए मैं सरोगेट मां का हमेशा आभारी रहूंगा. वो हमेशा में दुआओं में रहेंगी.'' जौहर ने कहा, ‘‘भगवान की कृपा से मेरे पास ऐसी मां है जो मेरी बहुत परवाह करती हैं और मेरा साथ देती हैं. वह अपने पोते पोती के पालन पोषण में अहम भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा मित्र, जो कि मेरा परिवार हैं, वे भी बच्चों को पालने में मदद करेंगे.’’  उन्होंने कहा कि उनके बच्चों के आने के बाद उनका काम, यात्राओं एवं सामाजिक प्रतिबद्धताओं का महत्व कम हो जाएगा. मां नाम नहीं किया गया जाहिर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों बच्चों का जन्म शुक्रवार को जन स्वास्थ्य विभाग में रजिस्टर किया गया है. बर्थ सर्टिफिकेट पर बच्चों के जन्म तारीख 7 फरवरी लिखी है. बर्थ रजिस्ट्रेशन में पिता के कॉलम में करण जौहर का नाम लिखा है लेकिन मां का नाम जाहिर नहीं किया गया है. शाहरुख के बेटे का जन्म भी इसी अस्पताल में मसरानी अस्पताल वही अस्पताल है जहां बॉलीवुड के बादशाह और करण जौहर के खास दोस्त शाहरुख खान भी सरोगेसी के जरिए एक बार फिर से पिता बने थे, जहां उनके बेटे अबराम का भी जन्म हुआ था. इंडस्ट्री के दूसरे सिंगल डैड हैं करण अभिनेता तुषार कपूर के बाद सिंगल फादर बनने वाले करण जौहर दूसरे बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन गए हैं. तुषार 2016 में सिंगल डैड बने थे. उन्हें सरोगेसी से बेटा हुआ. तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है. ऑटोबयोग्रफी में बताई थी बच्चे की ख्वाहिश हाल ही में आई करण जौहर की ऑटोबयोग्रफी 'एन अनसूटेबल बॉय' के लॉन्च पर उन्होंने पिता बनने की इच्छा को जाहिर किया था. तब उन्होंने बच्चा अडॉप्ट करने या सरोगेसी से बच्चे पैदा करने की बात कही थी. अपनी ऑटोबयोग्रफी में उन्होंने लिखा था कि वह एक बच्चे को अपनाने या सरोगेसी के जरिए एक बच्चा चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया ‘कबीरा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ की यादें हुईं ताजा
दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया ‘कबीरा’, ‘ये जवानी है दीवानी’ की यादें हुईं ताजा
चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, 22 करोड़ रुपये के दावे पर उठाए सवाल
चेक बाउंस केस में राहत के बाद राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, 22 करोड़ रुपये के दावे पर उठाए सवाल
शनिवार को 'जेलर 2' बनी किंग, 'दृश्यम 3' से आगे निकली रश्मिका-विजय की राणाबली, जानें बाकी फिल्में का हाल
शनिवार को 'जेलर 2' बनी किंग, 'दृश्यम 3' से आगे निकली रश्मिका-विजय की राणाबली, जानें बाकी फिल्में का हाल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget