एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा को धमकाने वाला आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Kapil Sharma News: कपिल शर्मा को धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे मुंबई लाया गया.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है, जिसे पश्चिम बंगाल के 24 परगना से पकड़ा गया है.

पुलिस के मुताबिक, दिलीप ने कपिल शर्मा के करीबी को कॉल और वीडियो भेजकर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी. आरोपी ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ बताया था.

पुलिस कर रही पूछताछ

आरोपी ने 22-23 सितंबर के बीच कई मेल और वीडियो भेजे थे. मुंबई पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या आरोपी का इन गैंग्स से वास्तव में कोई संबंध है या यह केवल डराने और पैसे ऐंठने की साजिश थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे मुंबई लाया गया. यहां पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, इसके बाद अदालत ने आरोपी को 30 सितंबर तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में रखने का आदेश दिया.

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग
बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर कुछ समय पहले फायरिंग हुई थी. कपिल के ‘कैप्स कैफे’ में दो बार फायरिंग होने की घटना ने सनसनी मचा दी थी.

पिछले महीने 7 अगस्त को हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी.सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया कि कपिल को पहले फोन पर चेतावनी दी गई थी, जिसे उन्होंने नजरअंदाज किया.

इसके बाद कैफे पर हमला हुआ और धमकी दी गई कि अगर वह अब भी नहीं मानें तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी. इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कैप्स कैफे पर दूसरी फायरिंग
इससे पहले जुलाई में हुई पहली फायरिंग में बब्बर खालसा से जुड़े हरजीत सिंह ने कैफे पर 9 गोलियां चलाई थीं. कैफे उस समय बंद था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ. उस हमले को कपिल के शो में निहंग सिखों की वेशभूषा पर की गई टिप्पणी से जोड़ा गया था.

दूसरी फायरिंग के बाद क्राइम ब्रांच अब कपिल शर्मा से दोबारा पूछताछ करेगी. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या गैंग के सदस्यों ने कपिल के घर या शूटिंग सेट के आस-पास रेकी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब आशा भोसले की जगह सलमा आगा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रख दी थी ये शर्त
जब आशा की जगह सलमा ने खुद गाए अपनी फिल्म के गाने, रखी थी ये शर्त
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
आमिर खान की भतीजी ने दिखाए चोट के निशान, CJP प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने किया था डिटेन
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget