एक्सप्लोरर

500 थी सैलरी, आज आलीशान घर, महंगी गाड़ी और 300 करोड़ का मालिक है ये बच्चा, पहचाना क्या

Kapil Sharma Net Worth: फिल्मी दुनिया में बहुत से ऐसे सितारे हैं जो गरीबी देखकर आए हैं. उनके जीवन में उतार-चढ़ाव होने के बाद भी उन्होंने लाइफ में एक खास मुकाम हासिल किया है जो दूसरों के लिए सपना है.

Kapil Sharma Life: हर मिडिल क्लास फैमिली में एक बच्चा ऐसा जरूर होता है जिसके सपने बड़े होते हैं. वो उस मुकाम को हासिल करना चाहता है जिससे उसके परिवार की सारी परेशानी दूर हो जाए और वो भी अपनी लाइफ जी सके. मिडिल क्लास फैमिली में पैसों को लेकर कदम-कदम पर मन को मारने वाले मेंबर्स होते हैं और ये बाl उस मेंबर्स में किसी एक को खटकती है तभी वो कुछ अलग करने के लिए घर से निकल पड़ता है. कुछ ऐसी ही कहानी है कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की, जिन्होंने बहुत संघर्ष किया.

जी हां, कपिल शर्मा भले ही आज अरबों के मालिक हों लेकिन बचपन में उन्होंने भी बहुत कुछ झेला है. कपिल शर्मा ने अपने शो के जरिए अपने बचपन, जवानी से लेकर अभी तक के सफर को शेयर किया है. मिडिल क्लास फैमिली का वो बच्चा आज हंसी का राजा बन गया है, पर ये कैसे हुआ चलिए आपको उनके अब तक के जीवन के सफर पर ले चलते हैं.

कपिल शर्मा का फैमिली बैकग्राउंड

2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में एक पंजाबी फैमिली में कपिल शर्मा का जन्म हुआ था. इनके पिता जितेंद्र कुमार पुंज पुलिस कॉन्स्टेबल थे और उनकी मां जानकी रानी हैं. कपिल शर्मा ने अपने पिता को साल 2004 में खो दिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल के बड़े भाई अशोक कुमार शर्मा हैं जिन्होंने अपने पिता की जगह नौकरी ज्वाइन कर ली थी. वहीं कपिल की एक बहन पूजा पवन देवगन हैं. कपिल शर्मा ने अपनी कॉलेज की दोस्त गिन्नी चनरथ के साथ साल 2018 में शादी कर ली थी. इनसे उन्हें एक बेटा और एक बेटी है.

कपिल शर्मा का संघर्ष और पहली कामयाबी

कपिल शर्मा ने जलंधर के एपीजे कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. कॉलेज के दौरान ही कपिल को स्टेज पर प्ले करने का शौक रहा है जहां वो सभी को हंसाते रहते थे. उस दौरान उन्हें एक्टिंग और सिंगिंग का भी शौक था. कपिल हमेशा से कुछ अलग करने की चाह रखते थे.

अमृतसर में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' का ऑडिशन रखा गया जिसमें वो सिलेक्ट हुए और मुंबई आ गए. इस शो में कपिल ने लोगों को खूब हंसाया और साल 2007 में आए इस शो में वो जीत गए. कपिल को 10 लाख रुपये प्राइज मिला और यहां से उन्हें सोनी चैनल पर आने वाले 'कॉमेडी सर्कस' में एंट्री मिली.

इसके कई सीजन में उन्होंने जीत हासिल की. साल 2013 में कपिल ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' शुरू किया और वो सिर्फ 10 महीने के लिए चलना था लेकिन उसे इतनी लोकप्रियता मिली जिसके बैक टू बैक सीजन आते गए.

कपिल शर्मा आज के समय में हाईपेड कॉमेडी एक्टर हैं और अपनी मेहनत से उन्होंने अरबों की प्रॉपर्टी बना ली है. साल 2017 में कपिल शर्मा का बुरा फेज आया और वो डिप्रेशन के भी शिकार हुए लेकिन कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद कपिल उस बुरे फेज से भी उभरे और आज उनका शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर आने के लिए तैयार है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल शर्मा की फिल्में

कपिल शर्मा ने साल 2015 में आई फिल्म किस किसको प्यार करूं से एक्टिंग में डेब्यू किया था. कपिल की पहली फिल्म सुपरहिट हुई थी. इसके बाद कपिल ने फिरंगी और ज्विगैटो जैसी फिल्में कीं लेकिन वो सफल ना हो सकीं. कपिल शर्मा की फिल्म क्रू 29 मार्च को रिलीज होगी जिसमें करीना कपूर, कृति सेनन और तबू जैसी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी.

कपिल शर्मा की नेटवर्थ

कपिल शर्मा फिल्म इंडस्ट्री के महंगे कॉमेडियन बन चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा की नेटवर्थ 330 करोड़ रुपये की है. अगर कपिल के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास सवा करोड़ की वॉल्वो एक्स सी 90 और 1.20 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस350 सीडीआई है.

कपिल ने साल 2013 में पहली महंगी कार रेंज रोवर इवोक खरीदी थी जो 60 लाख के आस-पास थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा के पास अपनी वैनिटी वैन है जो काफी लग्जूरियस है. इस वैनिटी वैन को कपिल ने 5.5 करोड़ के आस-पास बनवाई थी. कपिल की पूरी प्रॉपर्टी की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बताई गई है.

यह भी पढ़ें: 'हिमाचल से चुनाव नहीं लडूंगी, वहां ना गरीबी है ना अपराध', कंगना रनौत का पुराना ट्वीट वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget