एक्सप्लोरर

रिपोर्टर बदसलूकी मामला: खुद पर लगे बैन पर बोलीं कंगना रनौत, 'कर दें बैन'

हाल ही में जर्नलिस्ट गिल्ड ने कंगना रनौत पर बैन लगाने की बात कही थी अब इस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है. कंगना रनौत ने कहा कि वो चाहती हैं कि मीडिया उन पर बैन लगाए.

कंगना रनौत और जर्नलिस्ट के बीच का विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. हाल ही में जर्नलिस्ट गिल्ड ने कंगना रनौत पर बैन लगाने की बात कही थी अब इस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है. कंगना रनौत ने कहा कि वो चाहती हैं कि मीडिया उन पर बैन लगाए.

कंगना ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि वो हाथ जोड़कर ये रिक्वेस्ट करना चाहती हैं कि उन्हें बैन कर दिया जाए. कंगना ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'हर जगह अच्छे और बुरे लोग भी होते हैं. मीडिया ने जितना मुझे प्रोत्साहित किया है मेरी सफलता में उनका एक बड़ा हाथ रहा है.' इसके आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने आप में ही ये तय कर लिया है कि वो इनके सवालों के जवाब नहीं देंगी.

रिपोर्टर बदसलूकी मामला: खुद पर लगे बैन पर बोलीं कंगना रनौत, 'कर दें बैन

साथ ही कंगना ने कहा कि वो कुछ लोगों ने मिलकर उन्हें बैन करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि क्योंकि उन्होंने एक जर्नलिस्ट के सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया इसलिए उन्हें बैन करने की बात कही है. उन्होंने कहा, ''उन लोगों ने मुझे धमकी देना शुरू कर दिया है कि वो लोग मुझे बैन कर देंगे. मुझे कवर नहीं करेंगे मेरा करियर बर्बाद कर देंगे. मैं हाथ जोड़कर कहती हूं कि मुझे बैन कर दीजिए.''

क्या है विवाद

7 जुलाई को मुंबई में फिल्म के गाने के लॉन्च इवेंट के मौके पर ये सब हुआ. दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब पीटीआई के पत्रकार ने अपना नाम बताते हुए सवाल पूछने की कोशिश की. पत्रकार सवाल पूछता उससे पहले ही कंगना ने बीच में ही टोका टोकी शुरू कर दी. कंगना ने पत्रकार पर आरोप मढ़ दिया कि उन्होंने उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' के खिलाफ दुर्भावना से ग्रस्त होकर काफी कुछ लिखा और उनके खिलाफ भी अनाप-शनाप बातें ट्वीट कीं.

इसके बाद 9 जुलाई को फिल्म पत्रकारों के नवनिर्मित समूह 'एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने 'जजमेंटल है क्या' सहित कंगना की सभी फिल्मों और उनके कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का निर्णय मुम्बई में लिया.

बैन के फैसले के बाद बालाजी टेलीफिल्मस ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था. उन्होंने ये भी लिखा है, ''हमारी फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है और हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस घटना की वजह से फिल्म बनाने के पीछे लगी हमारी मेहनत को जाया ना करें.''

इसके बाद 'एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ऑफ इंडिया' एकता कपूर की माफी को स्वीकारते हुए कहा कि वो कंगना रनौत से बैन फिलहाल नहीं हटाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी इस वीरांगना का किरदार, जानें शिवाजी महाराज से क्या था रिश्ता
कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी इस वीरांगना का किरदार
'मुझको राणाजी माफ करना' के नए वर्जन पर मचा बवाल, माहिरा शर्मा ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
'मुझको राणाजी माफ करना' के नए वर्जन पर मचा बवाल, माहिरा शर्मा ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
36 की हुईं कृति सेनन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने बर्थडे पर लुटाया प्यार
36 की हुईं कृति सेनन, रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने बर्थडे पर लुटाया प्यार
नशेड़ी...गांजा पीकर स्टेज पर जाती हैं...धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी पर लगाए सनसनीखेज आरोप
गांजा पीकर स्टेज पर जाती हैं...धर्मेंद्र हुड्डा ने सपना चौधरी पर लगाए आरोप

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget