एक्सप्लोरर

पंगा लेकर ही इस मुकाम तक पहुंची, इंडस्ट्री के लोगों से पंगा लेने में आता है मजा : कंगना रनौत

फोर्ब्स इंडिया की अमीर लोगों की लिस्ट पर तंज कसते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें बनानी थी, तो इस आधार पर बनानी चाहिए थी कि किसने समाज के लिए कितना योगदान दिया है और न कि इस आधार पर कि किसने समाज से कितना कुछ हासिल किया है.

मुंबई: हाल ही में फोर्ब्स इंडिया द्वारा अमीर फिल्म सितारों को लेकर जारी की गई एक सूची को लेकर कंगना रनौत की बहन और मैनेजर रंगोली चांदेल ने‌ ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई थी और इस लिस्ट में कंगना को शामिल नहीं किये जाने को लेकर इस सूची को फर्जी और इसमें शामिल किये गये सितारों का मजाक उड़ाया था.

ऐसे में जल्द रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'पंगा' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब इससे जुड़ा एक सवाल पूछा गया, तो कंगना ने अपनी बहन द्वारा व्यक्त की गई राय को सही ठहराते हुए कहा, "अगर उन्हें लिस्ट बनानी थी, तो इस आधार पर बनानी चाहिए थी कि किसने समाज के लिए कितना योगदान दिया है और न कि इस आधार पर कि किसने समाज से कितना कुछ हासिल किया है." कंगना ने‌ आगे कहा, "हम सबको इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी. लोग हमेशा यही सोचते रहते हैं कि आखिर सेलिब्रिटी नये मापदंड क्यों तय नहीं करते हैं?"

24 जनवरी, 2020 में रिलीज हो रही फिल्म पंगा में कंगना एक ऐसी कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में नजर आएंगी जो 32 साल‌ की हैं और एक बच्चे की मां होकर इस खेल में अपनी वापसी करने को लेकर कड़ा संघर्ष करती हैं कंगना से जब पूछा गया कि असल जिंदगी में वे किस तरह के शख्स से शादी करना चाहेंगी, तो कंगना ने फौरन जवाब देते हुए कहा, "जो मुझसे भी ज्यादा समझदार हो, जो मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत हो और जो मुझसे से भी अधिक प्रतिभाशाली हो.

असल जिंदगी में लोगों से पंगा लेने के सवाल पर कंगना ने कहा, "मैंने जब भी लोगों से पंगे लिए हैं, तो मेरी ग्रोथ हुई है. जब मैं बहुत छोटी थी, तो मैंने अपने पिता से पंगा लिया था, जो कि बहुत ही मूखर्तापूर्ण कदम था. इससे मेरी जिंदगी में कई तरह की परेशानियां भी खड़ीं हो गईं थीं. लेकिन अगर मैंने वो पंगा नहीं लिया होता, तो मैं आज यहां नहीं होती."

कंगना ने कहा, "मुझे सबसे ज्यादा मजा फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से पंगा लेने में मजा आता है. आप जानते हैं कि वे कितने चार्मिंग होते हैं. वो आपसे आकर गले मिलते हैं और आपकी पीठ पीछे साजिशें करते हैं."

कंगना ने पहली दफा एक स्पोर्ट्स पर्सन का रोल करने को लेकर कहा कि अपनी बढ़ती उम्र में उन्होंने खेलों में कभी कोई रूचि नहीं दिखाई, ऐसे में उन्हें इस फिल्म के लिए काफी तैयारी करनी पड़ी. कंगना ने कहा, "मैं साइंस की छात्रा थी और उस दौरान मैं हरिवंश राय बच्चन और मुंशी प्रेमचंद को काफी पढ़ा करती थी. मुझे बाकी एक्टर्स की तरह ही खेल को सीखना पड़ा और एक मां की दुनिया को समझने के लिए मुझे काफी मशक्कत करनी पड़ी."

पंगा से पहले नील बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी फिल्में निर्देशित कर चुकीं अश्विनी तिवारी अय्यर ने कहा कि वो चाहती हैं कि वे बेहतरीन किस्म की फिल्में बनायें और लोग उनकी फिल्मों को एक लम्बे अर्से बाद भी याद रखें.

एक कबड्डी प्लेयर के संघर्ष की दास्तां दर्शाती इस फिल्म के मुख्य निभा रही कंगना ने कहा कि शायद अश्विनी ने असल जिंदगी में उनके संघर्ष को महसूस किया होगा और शायद यही वजह रही होगी कि उन्होंने उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया होगा."

उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत, रिचा चड्ढा, नीना गुप्ता, राजेश तेलंग, जस्सी गिल अभिनीत और अश्विनी तिवारी अय्यर निर्देशित यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी और इसी दिन वरुण धवन-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर भी रिलीज होने जा रही है. इस संदर्भ में पूछे गये सवाल के जवाब में कंगना ने कहा, "मुझे बेहद खुशी होगी कि मेरी फिल्म को सोलो रिलीज मिले, मगर मुझे खुशी इस बात की है दोनों फिल्में बेहद अलग किस्म‌ की हैं और दोनों ही फिल्मों की अपनी अलग ऑडियंस है."

यहां देखिए फिल्म 'पंगा' का ट्रेलर: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget