एक्सप्लोरर

'कॉफी विद...' में कंगना के जवाब सुन हैरान रह गए करण और सैफ!

नई दिल्ली: बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं. चाहे कोई भी मौका क्यों ना हो कंगना अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती हैं. इस बार करण के शो 'कॉफी विद करण' में कंगना ने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी है. कंगना का जवाब सुन करण और सैफ भी आश्चर्यचकित रह गए.

आपको बता दें कि 'कॉफी विद करण' में कंगना अपनी आने वाली फिल्म 'रंगून' के प्रचार के लिए सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं. आइए जानते हैं कंगना ने शो के दौरान क्या-क्या कहा है...

जब आदित्य ने 10 साल बाद की कंगना की तारीफ...

कंगना ने शो में कहा, 'करीब एक साल पहले आदित्य चोपड़ा ने मुझे अपने ऑफिस बुलाया. हम आमने सामने बैठे और उन्होंने कहा- कंगना, 10 साल पहले जब तुम मेरे ऑफिस आई थी तो मैंन कहा था कि इसका कुछ नहीं होने वाला. आज मैं ये बताकर बहुत खुश हूं कि मैं गलत था. मैं कहना चाहता हूं कि आज तुमने खुद के बूते खुद को साबित किया है और मैं बहुत खुश हूं.'

जानें, दोस्तों पर कंगना ने क्या कहा?

कंगना ने कहा, 'इस इंडस्ट्री में मेरा कोई दोस्त नहीं है. शुरू में मैंने कई बार कोशिश की लेकिन वो बहुत ही कॉम्पलिकेटेड हो गया है. जब भी मैंने दोस्ती करने की कोशिश की उससे मुझे नुकसान ही हुआ.'

जब बाहरी लोगों के करण को कंगना बताया 'असहिष्णु'...

जब कंगना से उनके बॉयोग्राफी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''अगर कभी मेरी बॉयोग्राफी बनी तो उसमें आप ऐसे मूवी माफिया का रोल करेंगे जो कि बाहरी लोगों के लिए 'असहिष्णु' है और 'भाई-भतीजावाद' का झंडा लेकर चलता है.''

अवॉर्ड शो में नहीं जाने पर...

कंगना ने शो में कहा, 'मेरे नाम साल के हिट गाने हैं, मैं स्टेज शो नहीं करती हूं, इस वजह से मेरा बहुत नुकसान होता है, मैं फेयरनेस क्रीम का एड नहीं करती हूं. आपकी एक च्वाइस होती है. आप कुछ चीजों को इसलिए जाने देते हैं क्योंकि आप उससे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज चाहते हैं. मैं ऐसा काम करने की कोशिश कर रही हूं जो मुझे समझ में आए.'

जानें, करण जौहर को लेकर कंगना ने क्या कहा है?

शो की शुरूआत में ही करन जौहर ने कंगना का परिचय दो बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस बोलकर कराया और बताया कि 'तनु वेड्स मनु' और 'क्वीन' देखने के बाद वो उनकी एक्टिंग के फैन हैं. इससे पहले करन ने कंगना के बारे में कहा था कि वो कुछ नहीं कर पाएंगी. इसी बात पर कंगना ने कहा- मैं आपसे ये सुनकर खुश हूं क्योंकि आप ही मेरी जिंदगी में मेरे असली ताकत हैं. अगर आप मुझे रिजेक्ट नहीं करते और मेरा मजाक नहीं उड़ाते तो शायद मैं यहां ना होती... हां बिल्कुल तुमने इस काउच पर मेरी इंग्लिश और कई बातों का मजाक उड़ाया है. मैं इसकी शिकायत नहीं कर रही बस बता रही हूं.

कंगना ने आगे कहा, 'मैं अपने डायरेक्टर्स से बहुत झगड़ती हूं. अगर एक सेट पर क्रिएटिविटी को लेकर झगड़ा नहीं होगा तो कुछ सही नहीं होगा. यह किसी का आदेश मानने या खुश करने वाली बात नहीं है. यह सहयोग करने की बात है. मेरे डायरेक्टर्स को ये पसंद है कि मैं अपना सौ प्रतिशत देती हूं. और ईमानदारी से कहूं तो जो ऐसा नहीं करते हैं मैं उन्हें नहीं पसंद करती. अगर आपको लगता है कि आप सबसे बुद्धिमान आदमी हैं और तानाशाह बनना चाहते हैं तो मैं ऐसे इंसान के साथ काम करना नहीं पसंद करूंगी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget