एक्सप्लोरर

ईद पर सलमान खान के लिए केआरके के कड़वे बोल, 'अल्लाह माफ नहीं करेगा'

कमाल राशिद खान ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की आलोचना करते-करते यहां तक कह दिया कि उन्हें ऐसी फिल्मों के लिए 'अल्लाह माफ नहीं करेगा.'

नई दिल्ली: सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'रेस 3' शुक्रवार को रिलीज कर दी गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. हालांकि ट्रेड एनालिस्ट, फिल्म क्रीटिक्स और सोशल मीडिया रिव्यू को देखें तो साफ है कि सलमान के फैंस को भी उनकी ये फिल्म जरा भी पसंद नहीं आई. ऐसे में फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल राशिद खान ने 'रेस 3' देखने बाद जो रिव्यू दिया है उसके बारे में जानने के बाद सलमान खान को गुस्सा आना लाजमी है. फिल्म की आलोचना करते-करते केआके यहां तक कह गए कि ऐसी फिल्मों के लिए सलमान को 'अल्लाह माफ नहीं करेगा.'

Race 3 Box Office: ओपनिंग कलेक्शन से ही 'सिकंदर' ने सबको चटा दी धूल, बना दिया रिकॉर्ड

'रेस 3' देखने के बाद केआके ने फेसबुक पर एक-एक कर कई सारे पोस्ट किए. केआके ने लिखा, 'सलमान खान अच्छे से जानते हैं कि उनके फैंस गरीब, अनपढ़, लेबर क्लास लोग हैं इसलिए उन्हें अच्छी फिल्में बनानी चाहिए बजाय उन्हें 'रेस 3' जैसी बेकार फिल्मों के जरिए धोखा देने के. गरीबो को लूटोगे तो अल्लाह माफ नहीं करेगा.' अब ईद पर केआके की ऐसी बातों के बारे में जानने के बाद सलमान खान का रिएक्शन तो देखने लायक होगा ही. फिलहाल अभी तक उन्होंने इसपर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

इसके साथ ही केआके एक दूसरे पोस्ट में लिखा, 'सलमान खान रेस 3 जैसी बेकार फिल्में देने के बाद अरबों रुपए कमा लेते हैं. गरीब लोग थिएटर जाते हैं सलमान खान की ऐसी फिल्में देखने के लिए वो अपने मेहनत से कमाए पैसे भी बर्बाद कर देते है. ये भ्रष्टाचार नहीं है? असल में ये सबसे बड़ा घोटाला है. सलमान खान शोहरत पाने के लिए गरीब लोगों को लूट रहे हैं.'

केआरके फिल्म को रिव्यू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. केआके जबरदस्त तरीके से इस फिल्म की आलोचना करते सुनाई दे रहे है. वीडियो में केआके कह रहे हैं, 'रेस 3 एक ऐसी फिल्म है जिसका न सिर है न पैर है. ये फिल्म कब ड्रग्स के बारे में शुरू हो जाती है, कब पॉलीटीशियंस के बारे में शुरू हो जाती है कब अवैध हथियारों के बारे में शुरू हो जाती है आपको पता नहीं चलता. कब ये हैप्पी न्यू ईयर बन जाती है ये भी आपको पता नहीं चलता. इस फिल्म में न मोशन है और न एंटरटेनमेंट. हां, एक्शन जरूर है वो भी बिना सर पैर का. अगर आप सलमान खान के हार्डकोर फैंन हैं और आप में इतनी हिम्मत है कि आप सलमान खान और बॉबी देओल को 15 मिनट तक फाइट करते देख सकते हैं, डेजी शाह और जैकलीन को एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए देख सकते हैं तो ही आप ये फिल्म देखने जाइए. वरना भूलकर भी इस फिल्म को देखने मत जाइएगा. मैं इस फिल्म को 2 स्टार देता हूं.'

ये पहली बार नहीं है जब केआके ने किसी फिल्म को ऐसा रिव्यू दिया है. वो अपने विवादित बयानो के लिए जाने जाते हैं. इससे पहले केआके ने 'ट्यूबलाइट' को भी काफी आलोचना की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन शाम 6 बजे तक 85 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 6 बजे तक 85 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget