एक्सप्लोरर

'हम साथ सोते थे तो ये होना ही था....', बिना शादी के मां बनीं एक्ट्रेस को मिले ताने, अब ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब

Actress On Getting Pregnant Without Marriage: बिना शादी किए प्रेग्नेंट होने पर कई एक्ट्रेसेस को ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. अब एक एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस बताते हुए कहा कि उन्हें भी बहुत कुछ सुनना पड़ा.

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अफेयर के दौरान प्रेग्नेंट हो चुकी हैं. इनमें से एक नाम 'ये जवानी है दीवानी' फेम एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का भी है. कल्कि ने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से डिवोर्स के बाद लिव इन में रहते हुए एक बच्चे की मां बन गईं. ऐसे में बिना शादी किए प्रेग्नेंट होने की वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया. ऐसे में अब कल्कि ने इस पर खुलकर बात की है.

जूम को दिए एक हालिया इंटरव्यू में कल्कि कोचलिन ने बताया कि सोसायटी के लिए बिना शादी के मां बनना बड़ी बात है. जबकि ये बहुत नॉर्मल है. उन्होंने कहा- 'ये उन चीजों में से एक है जो मुझे पता है कि कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन बहुत से लोगों के लिए, ये बड़ी बात है. जब मैं प्रेग्नेंट हुई तब शादीशुदा नहीं थी, तो ये बहुत बड़ी बात थी, लोग कहते थे कि तुम बिना शादी के कैसे गर्भवती हो गईं? यह 18वीं सदी में इस्तेमाल होने वाला शब्द है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kalki Koechlin (@kalkikanmani)

'हम साथ सोते भी थे...'
कल्कि कोचलिन ने आगे कहा- 'शेक्सपीयर के नाटक में तुम क्या हो? मुझे ये समझ नहीं आता. हां, मैं अपने पार्टनर के साथ रह रही थी. हम साथ थे, हम सालों से साथ थे. हमारा एक बच्चा हुआ, ये आम बात है. ऐसा ही होता है. वैसे, हम साथ सोते भी थे, हम साथ रह रहे थे, तो ये होना ही था. मुझे लगता है कि हम कभी-कभी समाज में ये झूठ जी रहे होते हैं, जहां हम दिखावा करते हैं कि ये चीजें होती ही नहीं. हमारी आबादी बहुत बड़ी है, है ना? तो ये चीजें होती हैं.'

2020 में बिना शादी के मां बनी थीं कल्कि
बता दें कि कल्कि कोचलिन ने 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी, लेकिन 2015 में ही उनका तलाक हो गया था. इसके बाद वो इजराइली म्यूजिशियन गाय हर्शबर्ग के साथ लिव इन में रह रही थीं. बिना शादी के कपल ने 2020 में अपनी बेटी सप्पो का वेलकम किया किया था. हालांकि अब कल्कि और गाय शादी कर चुके हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget