एक्सप्लोरर

क्या रिकॉर्ड ब्रेकर बनेगी Kalki 2898 AD, बॉक्स ऑफिस पर पठान-जवान-बाहुबली-RRR को चटाएगी धूल, जानिए क्या कह रहे हैं ट्रेड एनालिस्ट?

Kalki 2898 AD Box Office: 600 करोड़ में बनी कल्कि बॉक्स ऑफिस पर क्या सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बन पाएगी. जानिए रिलीज से पहले क्या कह रहे है ट्रेड एनालिस्ट.

Kalki 2898 AD Box Office: बाहुबली से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पहचान बना चुके एक्टर प्रभास अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर धमाका करने के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था.

बता दें कि फिल्म 'कल्कि' में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. सभी सितारों की यह फिल्म भारत सहित दुनियाभर में 27 जून को रिलीज होगी. इसका निर्देशन किया है नाग अश्विन ने. जिन्होंने अभी तक सिर्फ दो ही फिल्में डायरेक्ट की है. इसमें से एक एवरेज तो एक सुपर हिट रही थी. 

600 करोड़ रुपये हैं 'कल्कि 2898 एडी' का बजट

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

नाग अश्विन और प्रभास की फिल्म 'कल्कि' रिलीज से पहले ही इतिहास रच चुकी है. 600 करोड़ रुपये बजट के साथ यह भारत की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है. आज तक इतना पैसा भारत की किसी भी फिल्म पर खर्च नहीं हुआ है. हालांकि फिल्म का भारी भरकम बजट होने के चलते इस पर सबसे ज्यादा कमाई करने की जिम्मेदारी भी है.

ऑस्ट्रेलिया और नॉर्थ अमेरिका में बिके हजारों टिकट

फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. इसे रिलीज होने में अब एक सप्ताह भी नहीं बचा हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया और नार्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग में हजारों टिकट बेच दिए हैं. जबकि अभी फिल्म की रिलीज में 6 दिन बाकी है. जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है इसे लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ते जा रहा है. 

फिल्म का बजट धांसू है. फिल्म की कहानी भी शानदार है. फिल्म की कास्ट भी दिग्गजों की है. अब सबकी निगाहें टिकी है फिल्म के कलेक्शन पर. फिल्म का बजट ही 600 करोड़ रुपये है तो जाहिर है इसके कलेक्शन पर भी बात होगी. चर्चाएं हो रही है कि क्या यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होने के साथ ही भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनेगी. क्या 'कल्कि' आरआरआर, दंगल, पठान, जवान और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर पाएगी. इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी. क्या इन सभी फिल्मों को एक के बाद एक कल्कि पीछे छोड़कर भारत की सबसे कमाऊ फिल्म बनने का माद्दा रखती है. 

इन 6 भारतीय फिल्मों ने कमाए है 100 करोड़ से ज्यादा

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

भारत की अब तक 6 फिल्में पूरी दुनिया में 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इनमें दंगल, बाहुबली 2, पठान, आरआरआर, जवान और केजीएफ 2 शामिल है. इनमें से आरआरआर का बजट 550 करोड़ रुपये था. अन्य फिल्मों का बजट 300 करोड़ या इससे नीचे था. ऐसे में कल्कि के ऊपर जिम्मेदारियों का भार ज्यादा है.

क्या बोले ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला?

कल्कि को लेकर ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला का मानना है कि, ''उनकी (प्रभास) स्टार पावर यह तय करेगी कि फिल्म तेलुगु राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में खचाखच भरे सिनेमाघरों के साथ ओपन करेगी. इसके बाहर बेंगलुरु जैसे सेंटर में भी उनका स्टारडम जबरदस्त है. वहां भी फिल्म अच्छी शुरुआत करेगी.''

उन्होंने आगे कहा कि, ''यदि आप साउथ के सबसे बड़े कलाकारों को देखें, तो बाहुबली, आरआरआर, केजीएफ 2 जैसी पैन इंडिया हिट फिल्मों ने अपने हिंदी वर्जन के साथ 300-500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कल्कि 2898 एडी को उसकी जरूरत होगी. इसमें दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की बड़ी भूमिकाओं को देखते हुए कैपेसिटी है.''

ट्रेड विशेषज्ञ अतुल मोहन बोले- लोगों ने इसे रिजेक्ट नहीं किया 

ट्रेड विशेषज्ञ अतुल मोहन का कहना है कि, ''यह बड़ी स्टार कास्ट वाली एक बड़ी फिल्म है और वीएफएक्स बहुत अच्छा लग रहा है. चर्चा लगातार बढ़ रही है लेकिन हिंदी बेल्ट में इसके बारे में अवेयरनेस और अधिक बढ़ाने की जरूरत है. हो सकता है कि दूसरे ट्रेलर और गानों के साथ यह बन जाए. तो, इसमें कैपिसिटी है लेकिन इसका असली प्रदर्शन रिलीज के बाद ही पता चलेगा. कल्कि 2898 एडी को यह एडवांटेज है कि आदिपुरुष या राधे श्याम फिल्म की तरह इसे लेकर कोई निगेटिविटी नहीं है. लोगों ने इसे रिजेक्ट नहीं किया है. यह इसके लिए काम कर सकता है.''

यह भी पढ़ें:Ishq Vishk Rebound Box Office Collection Day 1: थिएटर्स में धूम मचा रही ऋतिक रोशन की बहन की फिल्म? अब तक बटोर लिए इतने पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget