एक्सप्लोरर

Kalank Teaser: दमदार है फ‍िल्‍म 'कलंक' का टीजर, दिख रही इश्‍क और दर्द की अनकही दास्तां

KALANK Teaser: धर्मा प्रोडक्शन की मचअवेटेड फिल्म कलंक का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के टीजर से फिल्म की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है. आप भी देखें Teaser यहां...

KALANK Teaser: करण जौहर की मचअवेटेड फिल्म 'कलंक' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. कुल 2 मिनट 5 सेकेंड के इस टीजर में सिर्फ दो ही डायलॉग दिखाए गए हैं. टीजर की शुरुआत में वरुण धवन एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं तो वहीं टीजर के अंत में आलिया भट्ट.

इन दोनों के अलावा टीजर में और किसी की आवाज को जगह नहीं दी गई है. फिल्म 'कलंक' के टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को कितने भव्य पैमाने पर पैमाने पर बनाया गया है.

Kalank Teaser: दमदार है फ‍िल्‍म 'कलंक' का टीजर, दिख रही इश्‍क और दर्द की अनकही दास्तां

टीजर की शुरुआत वरुण धवन के डायलॉग से होती है जिसमें वो कहते हैं, 'कुछ रिश्ते कर्ज की तरह होते हैं जिन्हें निभाना नहीं चुकाना पड़ता है..'. इसके बाद स्क्रीन पर माधुरी दीक्षित को दिखाया जाता है. फिल्म में माधुरी बहार बेगम के किरदार में नजर आएंगी. इसके बाद फिल्म के अन्य किरदारों को स्क्रीन पर इंट्रीड्यूस किया जाता है. फिल्म में वरुण धवन को एक आम आदमी के रूप में दिखाया गया जो जलते लोहो की तरह सुलगता दिख रहा है.

वहीं आदित्य रॉय कपूर एक राजसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. आलिया के किरदार की ज्यादा परतें तो टीजर नें नही खोली गई लेकिन ये दिखाया गया है कि किस तरह दुश्मनी या रंजिश के तहत वो आदित्य रॉय कपूर से शादी करती हैं. वहीं, दत्त को भी एक रसूकी परिवार का दिखाया गया है.

फिल्म का टीजर आलिया भट्ट के डायलॉग के साथ खत्म होता है. जिसमें आलिया कहती दिखती हैं, 'जब किसी और की बर्बादी अपनी जीत जैसी लगे, तब हमसे ज्यादा बर्बाद कोई और नहीं है इस दुनिया में.'

Kalank Teaser: दमदार है फ‍िल्‍म 'कलंक' का टीजर, दिख रही इश्‍क और दर्द की अनकही दास्तां

इसके बाद फिल्म के टीजर में आलिया भट्ट और वरुण धवन एक दूसरे की ओर बढ़ते हुए नजर आते हैं जिसके बैकग्राउंड में रावण जलता हुआ नजर आ रहा है. इस सीन के बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा है जिसके बोल कुछ इस तरह हैं, ''कलंक नहीं इश्क है काजल की आह...''

21 साल बाद ऑनस्क्रीन साथ दिखे संजय-माधुरी

फिल्म की स्टोरी लाइन आजादी से पहले के समय पर आधारित है और इसमें इमोशनल ड्रामे का जबरदस्त तड़का लगाया है.  टीजर की और सबसे खास झलकी है संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का एक साथ 21 साल बाद स्क्रीन पर नजर आना. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ये दोनों स्क्रीन पर साथ में नजर आ रहे हैं.

हालांकि फिल्म में माधुरी को लिया गया था उसी  वक्त से ये खबरें आ रही थी कि ये दोनों स्क्रीन पर साथ नजर नहीं आएंगे. लेकिन टीजर में दिखाई गई इस झलक ने अब इन सब खबरों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. माधुरी की जगह पहले श्रीदेवी इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद उनका रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया.

Kalank Teaser: दमदार है फ‍िल्‍म 'कलंक' का टीजर, दिख रही इश्‍क और दर्द की अनकही दास्तां

यश जौहर बनाना चाहते थे ये फिल्म 

फिल्म 'कलंक' भारत-पाक बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. पहले इस फिल्म को करण जौहर के पिता यश जौहर बनाने वाले थे और इसका प्री-प्रोडक्शन भी शुरू हो गया था. लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही रुक गई. अब इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं और इसके निर्देशन की कमान अभिषेक वर्मन के हाथों में हैं.

बता दें कि फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण करण जौहर,  साजिद नाडियाडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता कर रहे हैं.  इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित किया गया है. 'कलंक' में माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget