एक्सप्लोरर

सलमान की इस फिल्म ने कमाए थे 900 करोड़, अब सुपरस्टार की मेगा ब्लॉकबस्टर का सीक्वल हुआ कन्फर्म

Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल लगभग कंफर्म हो गया है. दरअसल फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने कहा है कि वे इस पर सुपरस्टार संग बातचीत कर रहे हैं.

सलमान खान स्टारर साल 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ब्लॉकबस्टर रही थी. ये फिल्म आज भी बॉलीवुड फैंस के दिलों में एक खास जगह रखती है.  एक गूंगी पाकिस्तानी लड़की को बॉर्डर पार कराकर उसके परिवार से मिलाने के पवन (सलमान खान स्टारर) के सफर की इमोशनल कहानी बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट रही थी. कबीर खान निर्देशित फिल्म की  क्रिटिक्स ने तो खूब सराहना की ही थी वहीं दर्शकों ने भी इस पर खूब प्यार बरासाया था. वहीं फैंस इस फिल्म के सीक्वल का काफी टाइम से इंतज़ार कर रहे हैं. फाइनली ‘बजरंगी भाईजान 2’ कंफर्म हो गई है.

बजरंगी भाईजान 2’ हुई कंफर्म?
दरअसल पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में, निर्देशक कबीर खान ने खुलासा किया कि वह और सलमान खान ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर चर्चा कर रहे हैं.  कबीर ने ज़ोर देकर कहा कि वे सावधानी बरत रहे हैं और सही कहानी का इंतज़ार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "हमने बजरंगी भाईजान 2 के बारे में ज़रूर बात की है. आज के ज़माने में, जब सभी फ्रैंचाइज़ी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं तो  हम बजरंगी भाईजान 2 को लेकर सावधानी बरत रहे हैं, क्योंकि हम पिछले दो दशकों की सबसे पॉपुलर फिल्म का सीक्वल सिर्फ़ दिखावे के लिए नहीं बनाना चाहते हैं."

बजरंगी भाईजान 2’ की स्क्रिप्ट हो गई तैयार?
उन्होंने आगे कहा, "हम बजरंगी भाईजान जैसी खूबसूरत फिल्म की लीगेसी को खराब नहीं करना चाहते. अगर कोई कहानी हमारे दिमाग में आती है शायद अभी, या एक साल बाद तो हम बजरंगी भाईजान 2 ज़रूर लाएंगे." उन्होंने लास्ट में कहा, "मैं बजरंगी भाईजान 2 का निर्देशन करना पसंद करूंगा, लेकिन सही कारणों से, गलत कारणों से नहीं. मैं इसे बॉक्स ऑफिस नंबरों के लिए नहीं, बल्कि बजरंगी भाईजान जैसी कल्ट फिल्म की विरासत के साथ न्याय करने के लिए करना चाहता हूं."

बजरंगी भाईजान’ ने कितनी की थी कमाई?
साल 2015 में आई ‘बजरंगी भाईजान’ ने बॉक्स ऑफिस लूट लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 90 करोड़ के बजट में बनी थी. वहीं रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला और इसी के साथ इसने छप्परफाड़ कमाई की थी. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने 7 हफ्तों तक सिनेमाघरों में बवाल मचा दिया था और इसी के साथ इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 922 रुपए का कलेक्शन किया था. 

'बजरंगी भाईजान' की क्या थी कहानी
'बजरंगी भाईजान' भगवान हनुमान के परम भक्त पवन (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है. उसे मुन्नी नाम की एक बच्ची मिलती है, जो खो जाती है. मुन्नी बोल नहीं सकती है. इस वजह से पवन के लिए उसे उसके घर तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है. हालांकि किसी तरह पवन जान जाता है कि मुन्नी पाकिस्तान से है. इसके वो मुन्ना को पाकिस्तान में उसकी अम्मी तक पहुंचाने के लिए सरहद पार जाने की ठान लेता है. हालांकि उसका ये सफर बेहद मुश्किल साबित होता है. लेकिन हर अड़चनों से जूझते हुए वो मुन्नी को उसकी अम्मी से मिलाने में कामयाब हो ही जाता है.

ये भी पढ़ें:-Maalik Box Office Collection Day 5: पांचवे दिन भी घटी ‘मालिक’ की कमाई, लेकिन 'इमरजेंसी'- 'फतेह' को चटा दी धूल, जानें-टोटल कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Peddi Box Office: साउथ के आगे बॉलीवुड पस्त, अकेली 'पेद्दी' 4 हिंदी फिल्मों पर पड़ी भारी, जानें फ्राइडे कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: साउथ के आगे बॉलीवुड पस्त, अकेली 'पेद्दी' 4 हिंदी फिल्मों पर पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
Friday Box Office: नई रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भारी पड़ी 9 दिन पुरानी 'पेद्दी', जानें फ्राइडे कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: नई रिलीज 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भारी पड़ी 9 दिन पुरानी 'पेद्दी', जानें फ्राइडे कलेक्शन
'कॉमेडी के नाम पर कलंक...', प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की सख्त कानून की मांग
'कॉमेडी के नाम पर कलंक...', प्रणीत मोरे विवाद पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा, की सख्त कानून की मांग
'तुम्हारे बिना एक साल बीत गया', संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर प्रिया सचदेव इमोशनल
'तुम्हारे बिना एक साल बीत गया', संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर प्रिया सचदेव इमोशनल

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget