एक्सप्लोरर

Jolly LLB 3 Advance Booking: पहले दिन कैसा होगा अक्षय-अरशद की फिल्म का हाल, एडवांस बुकिंग से जान लीजिए पूरी डिटेल्स

Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से कितनी कमाई कर ली है आइए आपको बताते हैं.

अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. 'जॉली एलएलबी 3' कॉमेडी-कोर्टरूम ड्रामा है जो अपने ट्रेलर से लोगों को काफी इंप्रेस कर चुकी है. फिल्म की एडवांस बुकिंग कई दिन पहले ओपन हो गई थी. आइए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग से इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.

'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ अमृता राव और सौरभ शुक्ला अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इस फिल्म को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है. 'जॉली एलएलबी 3' की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है इसी वजह इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुई है मगर एडवांस बुकिंग में इसने कुछ खास कमाई नहीं की है.

एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' से लोगों को काफी उम्मीदें हैं इसी वजह सभी को लग रहा था कि फिल्म एडवांस बुकिंग से ही मोटी कमाई कर लेगी. मगर ऐसा नहीं हो पाया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से खास कमाई नहीं की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जॉली एलएलबी 3' ने अब तक 6.37 करोड़ की कमाई कर ली है. इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं. 'जॉली एलएलबी 3' के 10308 शोज के सिर्फ 120463 टिकट्स बिके हैं.

किया था इतना प्रिडिक्शन

'जॉली एलएलबी 3' के बज को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट ने फिल्म के पहले दिन मोटी कमाई करने का प्रिडिक्शन किया था. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन 13-15 करोड़ का कलेक्शन करने वाली थी मगर जैसा एडवांस बुकिंग का हाल है उसे देखकर इतना कलेक्शन करना नामुमकिन लग रहा है.

बता दें ये जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. पहले पार्ट में अरशद वारसी अहम किरदार निभाते नजर आए थे. दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार मेन लीड में थे और अब तीसरे पार्ट में दोनों एक्टर एक साथ आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर की ये ग्लैमरस तस्वीरें देखी क्या? 'परम सुंदरी' एक्ट्रेस की अदाएं दिलों पर छुर्रियां ना चला दें तो कहना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget